पुलिस टीम पर हमले का आरोपी गिरफ्तार

गत दिनों पुलिस टीम पर हमला करने का मामला सामने आया था। जिस पर थाना रवांजना डूंगर थाना पुलिस ने पुलिस टीम पर हमला करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस गिरफ्तार करने ग्राम डांगरवाडा गई थी। तथा गणेश गुर्जर पुत्र मिंयाराम गुर्जर निवासी डांगरवाडा ने पुलिस टीम पर अपने दुष्कर्मी भाई को पुलिस की गिरफ्तारी से बचाने के लिये पुलिस टीम पर हमला कर रास्ता रोककर राजकार्य में बाधा पहुंचाई थी। आरोपी के खिलाफ मुकदमा नम्बर 170/2020 धारा 147, 149, 186, 189, 336, 353 आईपीसी में थाना रवांजना डूंगर पर दर्ज कर मुलजिम गणेश गुर्जर पुत्र मिंयाराम गुर्जर निवासी डांगरवाडा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया