जिला मुख्यालय पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर सोमवार को

शहीद भगत सिंह की 113वीं जयंती के अवसर पर सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर सोमवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। आयोजन कमिटी के अमन चौधरी ने बताया की राजनगर स्थित वीर तेजाजी छात्रावास में शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी से रक्तदान शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया