Sunday , 7 June 2026
Breaking News

अवैध दो पिस्टल और चार जिन्दा कारतूस सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार

सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने जिले में अवैध हथियारों की धरपकड़ व अपराधियों पर कार्यवाही करने हेतु पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा अभियान एवं पंचायत चुनाव को मध्यनजर रखते हुए जिले के सभी थानाधिकारियों को अवैध हथियार रखने वालों के विरूद्व कार्यवाही करने हेतु सख्त निर्देश दिए हुए है। जिस पर पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के निर्देशानुसार जिले में अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए शनिवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाईमाधोपुर गोपाल सिंह कानावत, वृताधिकारी नारायण लाल शर्मा के निर्देशन में थानाधिकारी कोतवाली अनिल कुमार मूण्ड एवं स्पेशल टीम के सदस्यों द्वारा दो अभियुक्तो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो अवैध पिस्टल व चार जिन्दा कारतूस बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

Police arrested 2 people with two illegal pistols and four live cartridges at Sawai madhpur

अनिल कुमार मूण्ड थानाधिकारी कोतवाली ने बताया की मुखबीर ने सूचना दी कि दो व्यक्ति शहर सवाई माधोपुर में हथियार लेकर घूम रहे है। मुखबीर द्वारा सुचना मिलने पर नोवेल कुमार उप निरीक्षक ने जाप्ते के साथ खण्डार तिराहा शहर सवाई माधोपुर पर नाकाबन्दी शुरू की। तभी एक व्यक्ति संदिग्ध घूमता हुआ नजर आया। जिसने अपना नाम मोहसीन खान पुत्र छुट्टन खान निवासी छाण थाना खण्डार का होना बताया। जिसे चैक किया गया तो उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल सहित दो जिन्दा कारतूस बरामद हुई।

इसी प्रकार मदन सिंह हैड कांस्टेबल के द्वारा हरसहायजी का कटला शहर सवाई माधोपुर में नाकाबन्दी कर जाँच शुरू की गई तो नाकाबन्दी के दौरान एक व्यक्ति संदिग्ध नजर आया। जिसने अपना नाम पता जाऊद्दीन पुत्र जमाल खान निवासी छाण थाना खण्डार जिला सवाई माधोपुर का होना बताया। जिसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल के साथ दो जिन्दा कारतूस के बरामद हुए। मुलजिमों को गिरफ्तार कर दो अलग-अलग मामले आर्म्स एक्ट मे दर्ज कर जाँच की जा रही है। मुलजिमों से हथियार रखने व बेचने बाबत गहनता से पूछताछ की जा रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !