Sunday , 7 June 2026
Breaking News

सफाई कर्मियों ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

शिवाड़ कस्बे के वाल्मिकी समाज के सफाई कर्मचारियो ने जिला कलेक्टर सवाई माधोपुर को ज्ञापन सौपकर ग्राम पंचायत सरपंच एवं ग्राम विकास अधिकारी शिवाड़ की मन गढन्त आरोपों की जानकारी दी है। ज्ञापन की एक प्रतिलिपी क्षैत्रीय विधायक अशोक बैरवा को भी दी गई जिस पर विधायक बैरवा ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए जिला कलेक्टर से समस्या का समुचित समाधान करने की बात कही है।

Sanitary workers submitted memorandum to District Collector

सफाई कर्मचारी मुकेश हरिजन, श्यामलाल हरिजन, रानी देवी, लाड देवी ने बताया कि ग्राम पंचायत शिवाड़ मे लगभग 15-20 वर्षों से वाल्मिकी समाज नाम मात्र मानदेय पर सफाई का कार्य करके अपने परिवार का भरण पौषण कर रहे थे। किन्तु ग्राम पंचायत शिवाड़ विकास अधिकारी जितेन्द्र शर्मा ने सरपंच महोदय को दबाव मे लेकर वाल्मिकी समाज सफाई कर्मचारियो को मानदेय बढ़ाने की बात को नजर अंदाज करते हुए सभी 30-35 सफाई कर्मियो को 21 अगस्त से पंचायत से कार्य से हटाकर रोजगार छीन लिया। ऐसे में हमारे परिवार वालों के खाने पीने की व्यवस्था में भी समस्या उत्पन्न हो गई। सफाई कर्मचारियो ने इसकी गुहार पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ा विकास अधिकारी राम अवतार मीणा को करते हुए वस्तुस्थिति से अवगत कराया था। उन पर भी ग्राम पंचायत शिवाड़ विकास अधिकारी जितेन्द्र कुमार शर्मा द्वारा मनगढन्त आरोप लगाये गये हैं। सफाई कर्मियो ने शिवाड़ पंचायत ग्राम विकास अधिकारी जितेन्द्र कुमार शर्मा द्वारा लगाये गये सभी आरोप मन गढन्त बताया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !