जिला मुख्यालय के निकटवर्ती धमुण खुर्द गांव के पास रोजड़े (नीलगाय) के बच्चे को कुत्तों ने पकड़ लिया, जिसको ग्रामीणों द्वारा बचाया गया।

मिली जानकारी ने अनुसार कुत्तों द्वारा नील गाय के बच्चे को पकड़ने का गांव वालों को पता चलने पर गांव वालों ने कुत्तों से बचाया और वन विभाग को सूचना दी। ग्रामीणों ने नीलगाय के बच्चे को वन विभाग के बालकिशन सैनी, राजवीर सिंह, जसकरण मीणा के सुपुर्द किया। इस दौरान गांव के सहयोगी जसराम मीणा, राम लखन मीणा, रामराज, शिवदयाल, रामजीत आदि मौजूद थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया