जिले में पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने अवैध बजरी खनन व परिवहन के खिलाफ अभियान चला रखा है।

जिस पर पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के निर्देशानुसार जिले में अवैध बजरी खनन व परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हिमांशु शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी, तेजकुमार पाठक सी. ओ. बमानवास के निकटतम सुपरविजन मे जिला स्पेशल टीम प्रभारी शैतान सिंह उप निरीक्षक एवं सुरेन्द्र सिंह उप निरीक्षक एसएचओ थाना बाटोदा ने ईलाका थाना बाटोदा के ग्रामीण रास्तों से अवैध बजरी का परिवहन करने वाले 9 ट्रैक्टर ट्राॅली जब्त किए है। खनन विभाग व परिवहन विभाग को कार्यवाही हेतु सूचित कर इस प्रकार की कार्यवाही जिले में लगातार जारी रहेगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया