रक्तदाता जीवनदाता ग्रुप के रक्तदाता रक्तदान के लिए हमेंशा तत्पर रहते है। जिला मुख्यालया पर निजी चिकित्सालय में भर्ती महिला को ए नगेटिव ग्रुप की आवश्यकता होने पर ब्लड बैंक में उपलब्ध नहीं होने के साथ ही डोनर भी नहीं मिल पाने पर परिजनों ने रक्तदाता जीवनदाता ग्रुप के संयोजक कमलेश पांचोलास से सम्पर्क किया।

जिनके प्रयास से ग्रुप के रक्तदाता सुरेश पांचोलास, मूलचंद जटवाड़ा तथा राजूलाल ने ब्लड बैंक पहुंचकर तीन यूनिट ब्लड डोनेट कर बहिन मीरा निवासी धोराला की जान बचाई।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया