Thursday , 23 April 2026
Breaking News

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रशिक्षण हुआ आयोजित

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम व किशोरोन्मुखी स्वास्थ्य केंद्र एएफएचसी का एक दिवसीय प्रशिक्षण स्वास्थ्य भवन में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में सवाई माधोपुर व टोंक जिले के जिला कार्यक्रम प्रबंधक, खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला आशा समन्वयक, जिला आईईसी समन्वयक, खण्ड कार्यक्रम प्रबंधक, ब्लॉक आशा फेसिलिटेटर, आरकेएसके काउंसलर, जिला आरबीएसके कॉर्डिनेटर मौजूद रहे।
प्रशिक्षण मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तेजराम मीना की अध्यक्षता में आयोजित हुआ व सवाई माधोपुर जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुधीन्द्र शर्मा, जिला कॉर्डिनेटर यूएनएफपीए आदित्य तोमर ने दिया। उन्होंने बताया कि 7 जनवरी 2014 से प्रारंभ है। कार्यक्रम के लक्षित समूह 10 से 19 साल के सभी किशोर किशोरी हैं जिनमें स्कूल जाने वाले, स्कूल नहीं जाने वाले, अविवाहित व विवाहित, गांव व शहर में रहने वाले, अतिसंवेदनशील, असुरक्षित व जोखिम समूह वाले किशोर किशोरियां हैं।

National Adolescent Health Program training at Sawai Madhopur

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम का उद्देश्य किशोर किशोरियों के कुपोषण, एनीमिया में कमी लाना, यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य के बारे में जानकारी, व्यवहार में सुधार लाना, किशोरावस्था में गर्भधारण में कमी लाना, मानसिक स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का निराकरण, लिंग आधारित हिंसा, नशाखोरी से बचाव, असंक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए व्यवहार परिवर्तन को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के अंतर्गत समुदाय आधारित हस्तक्षेप पीयर एजुकेटर, किशोर किशोरी स्वास्थ्य दिवस, साप्ताहिक आयरन फॉॅलिक एसिड पूरक कार्यक्रम, माहवारी स्वच्छता योजना के माध्यम से किशोर किशोरियों को कार्यक्रम से जोडकर बेहतर स्वास्थ्य से जोड़ा जाता है।
एएफएचसी (उजाला क्लिनिक) एएफएचसी में प्रशिक्षित काउंसलर अथवा चिकित्सक द्वारा किशोर किशोरियों की किशोरावस्था की शारीरिक व मानसिक समस्याओं को हल करने का कार्य किया जाता है। किशोरोन्मुखी स्वास्थ्य केंद्र में किशोर किशोरियों का गोपनीय पंजीयन, सुविधाजनक समय, जगह, निजता, दवाओं, रैफरल्स आदि की आपूर्ति की जाती है। सभी को जानकारी दी गई कि किशोर स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किस प्रकार किया जाता है। किशोरों को चर्चा, वाद विवाद, निबंध लेखन, नुक्कड नाटक, खेलकूद, स्वास्थ्य जांच के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी उपलब्ध करवाई जाती है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !