Sunday , 7 June 2026
Breaking News

बूकना गांव के पुजारी के परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सौंपे ज्ञापन

जिले के निकटवर्ती करौली जिले के सपोटरा क्षेत्र के बूकना गांव में गरीब पुजारी को दबंगो द्वारा जिंदा जला दिये जाने के मामले में विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा अलग अलग जगहों पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की गई है।
अखिल भारत वर्षीय गुर्जर गौड़ ब्राह्यण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा के निर्देशन पर शनिवार को महासभा के पदाधिकारी व सदस्यों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम उप जिला कलेक्टर सवाई माधोपुर को ज्ञापन सौपा गया। ज्ञापन के माध्यम से घटना की जाँच उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जाॅच एवं घटना के बाकी दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलवाने एवं पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता के साथ पीड़ित परिवार के आश्रित को सरकारी नौकरी देने एवं बच्चीयो को बालिक होने तक राज्य सरकार उनकी परवरिश का खर्चा वहन करने की मांग की है। जिसमें महासभा के राष्ट्रीय उप स्वास्थ्य मंत्री नाथूलाल शर्मा, राष्ट्रीय आध्यात्मिक मंत्री आचार्य पण्डित ताराचंद शास्त्री, प्रदेश मंत्री अरविन्द गौत्तम, विनोद शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेन्द्र शर्मा, शिवराज शर्मा, संभाग अध्यक्ष प्रहलाद गौत्तम, जिला अध्यक्ष रामअवतार गौत्तम, जिला महामंत्री हनुमान शर्मा, जिला संगठन मंत्री धर्मेन्द्र गौत्तम, लेखराज शर्मा, अनूपम गौत्तम, अजय गौत्तम, चेतन गौत्तम सहित अन्य समाज बन्धु उपस्थित थे।

Memorandum submitted seeking justice for the family of the priest karauli Rajasthan

गंगापुर सिटी में भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर के रीडर को ग्राम बूकना तहसील सपोटरा में राधागोपाल मंदिर के पुजारी को जलाकर हत्या करने वालों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने, पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता देने एवं एक परिवार जन को सरकारी नौकरी की मांग हेतु ज्ञापन दिया गया।
इस अवसर पर भाजपाइयों द्वारा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला जलाया गया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील दीक्षित, पूर्व जिला महामंत्री नवीन शर्मा,शहर मंडल अध्यक्ष वीरू पुजारी,शहर मंडल महामंत्री मिथिलेश व्यास,अशोक कमालपुरा, डॉ. निर्मल अमर गढ़िया, पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरधारी सोनी, भाजयुमो जिला महामंत्री ओमी कटारिया, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष विष्णुकांत दीक्षित, कौशल बोहरा, पूर्व पार्षद बबलू चौधरी, विष्णु गुरुजी, गोविंद पाराशर, गोपाल दीक्षित, अनिल दुबे, विजय बोहरा और अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लालसोट में गोड सनाढ्य ब्राह्मण सभा लालसोट (दौसा) की ओर से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर राजस्थान में ब्राह्मणों को टारगेट कर उनकी हत्या करने के मामलों पर रोष प्रकट किया। ज्ञापन में विप्र सेना की ओर से राजस्थान सरकार से नामजद सभी हत्यारों की तुरंत गिरफ्तार करने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिये जाने, परिवार के आश्रित को सरकारी नौकरी दिये जाने की मांग की। इस अवसर पर पुरषोत्तम जोशी, सोनू बिनोरी, राधा मोहन मिश्रा, सुरेश सेडूलाई, अभिनव जैमिनी, अश्वनी पाखंला, अभिषेक जोशी, सोनू टोड़ी बाबूलाल, संजय कोराका बलराम जोशी, लोकेश जोशी, विनीत उपाध्याय, विशाल त्रिपाठी, अश्वनी पाखंला, रवि खांडल अभिनव त्रिपाठी, अजय हट्टिका आदि शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !