Thursday , 23 April 2026
Breaking News

चिकित्सकों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद चिकित्सालय में पसरा सन्नाटा

जैसे-जैसे मौसम में ठंडक बढ़ती जा रही है वैसे-वैसे ही क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव आने वाले मरीजों का ग्राफ भी बढ़ता जा रहा है। गुरुवार व शुक्रवार को एकाएक बौंली उपखंड मुख्यालय के सबसे बड़े राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय में कार्यरत तीन चिकित्सकों के कोरोना पॉजिटिव आने से चिकित्सालय में सन्नाटा पसरा रहा।
चिकित्सकों के पाॅजिटिव आने के बाद उनसे जुड़े चिकित्सा कर्मी व आमजन में भी दहशत पैदा हो गई। चिकित्सालय के इस कोरोना विस्फोट को लेकर चिकित्सा विभाग भी तुरंत हरकत में आया तथा चिकित्सालय को अच्छी तरीके से सेनीटाइज कराकर सावधानी बतौर ओपीडी भाग में व्यवस्थाओं को बंद कर इमरजेंसी ओपीडी के लिए वार्ड में सेवाएं शुरू की गई है। ताकि आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

 

Silence in the hospital after doctors come to Corona positive at bonli Sawai madhopur
कोरोना पॉजिटिव चिकित्सकों के साथ चिकित्सालय में कार्यरत सभी चिकित्सा कर्मियों के नए सिरे से सैंपल लेकर सभी चिकित्सा कर्मियों को तीन दिवस के लिए होम क्वारंटाइन कर चिकित्सालय की सेवाओं को बरकरार चालू रखने के लिए अन्य पीएचसी व सीएचसी से चिकित्सक व चिकित्सा कर्मियों को बौंली चिकित्सालय में लगाया गया है।
ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. कपिलदेव मीणा ने बताया कि स्थानीय चिकित्सालय के तीन चिकित्सकों के एकाएक कोरोना पॉजिटिव आने के बाद चिकित्सालय के सभी चिकित्सा कर्मियों की सैंपलिंग कराकर उन्हें होम क्वॉरेंटाइन किया गया है तथा वैकल्पिक व्यवस्था के लिए मित्रपुरा सीएचसी के चिकित्सक डॉ. हरकेश गुर्जर, खिरनी पीएचसी के डॉ. दीपक मंगल सहित पीएचसी पीपलदा के मेल नर्स महेश मंगल, सीएचसी के नवनियुक्त मेल नर्स शकील, ब्लॉक कार्यालय में कार्यरत मेल नर्स नाजिमुद्दीन शिर्वानी, पीएचसी शेषा के एलटी जितेंद्र मीणा, उप केन्द्र भेडोली की एएनएम गुड्डी बाई मीणा व पीएचसी पीपलदा एएनएम लीसी वर्गिस को अग्रिम आदेशों तक कार्य व्यवस्था के लिए अपनी सेवाएं देने के लिए बौंली राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय में लगाया गया है।
ब्लॉक सीएमएचओ ने आमजन से आग्रह किया है कि चिकित्सालय परिसर में कोई भी व्यक्ति अनावश्यक रूप से न आए। इमरजेंसी पड़ने पर ही चिकित्सालय में मरीज को लेकर आएं। जिसमें भी एक मरीज के साथ मात्र एक व्यक्ति अपनी पूर्ण सावधानी व एहतियात बरतते हुए चिकित्सालय परिसर में प्रवेश करें। उन्होंने बताया कि चिकित्सालय में आने वाले मरीजों व उनके परिजनों को पूरी तरीके से समझाईश की जा रही है लेकिन आमजन को भी कोरोना को लेकर पूरी तरह सतर्कता बरतनी होगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !