Sunday , 8 March 2026
Breaking News

शिक्षकों को वन नेशन वन राशन कार्ड ड्यूटी से मुक्त करने की मांग

देश में वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के तहत राजस्थान में प्रदेश की सभी उचित मूल्य की दुकानों को ऑनलाइन किया जाना है। जिसके तहत उपभोक्ताओं के राशन कार्ड का आधार कार्ड से सीडिंग करना और उसका सत्यापन करना साथ ही जिनके आधार कार्ड सीडिंग पहले से है उनका सत्यापन करना है। उपभोक्ता के राशन कार्ड में किसी व्यक्ति का आधार कार्ड सीडिंग नहीं है तो उसका सीडिंग भी किया जाना है।

Demand for exempting teachers from One Nation One Ration Card duty
इस कार्य में राजस्थान सरकार के सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा बीएलओ जो कि अधिकांश शिक्षक ही हैं कि ड्यूटी लगाने के आदेश जारी किये हैं।
जिसको लेकर क्षेत्र के समस्त बीएलओ के द्वारा इस कार्य का बहिष्कार किया गया। शिक्षकों द्वारा राज्य के मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर जिला कलेक्टर कार्यालय बामनवास पर पहुंचकर इसका विरोध दर्ज कराया है। साथ ही मांग की है कि जब न्यायालय द्वारा ऐसे गैर शैक्षणिक कार्यों पर रोक लगाई हुई है उसके बावजूद किसी भी विभाग द्वारा शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों में लगाने के जो आदेश जारी किए जाते हैं वह बहुत ही आश्चर्यजनक और अनुचित हैं। ज्ञापन देते समय क्षेत्र के सभी बीएलओ उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !