शांति भंग करने के 5 आरोपी गिरफ्तार:-
मदन लाल हैड कांस्टेबल थाना मानटाउन ने जारिफ खान पुत्र शब्बीर अहमद निवासी सैलू थाना सूरवाल जिला सवाई माधेापुर को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
छोटे लाल हैड कांस्टेबल थाना वजीरपुर ने दलेल सिंह पुत्र राजाराम निवासी खेडला थाना वजीरपुर जिला सवाई माधोपुर को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
किरोडी लाल सहायक उप निरीक्षक थाना उदेई मोड ने बोधकृष्ण पुत्र उदयशंकर निवासी भादरपुर थाना बालघाट जिला करौली को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
नरेश कुमार सहायक उप निरीक्षक थाना उदेई मोड ने शोयब पुत्र पप्पू खान निवासी राजीव कॉलोनी गंगापुर सिटी, आकिब पुत्र असलम निवासी दशहरा मैदान गंगापुर सिटी को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
1 स्थाई वारंटी गिरफ्तार:-
संजय कुमार हैड कांस्टेबल थाना मानटाउन ने फरार स्थायी वारंटी दीनदयाल पुत्र छीतरलाल निवासी हिन्दवाड थाना रवांजना डूगर जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया।
दर्ज मुकदमात के 3 आरोपी गिरफ्तार:-
नारायण लाल शर्मा आरपीएस वृताधिकारी वृत शहर सवाई माधोपुर ने दर्ज मुकदमात का आरोपी, राशिद खान उर्फ गोलू पुत्र गफ्फार खान निवासी नई मस्जिद के पास पचीपल्या थाना मानटाउन जिला सवाई माधेापुर को गिरफ्तार किया गया।
जीतेन्द्र सिंह सहायक उप निरीक्षक थाना सदर गंगापुर सिटी ने दर्ज मुकदमात का आरोपी, हुसैन पुत्र गफ्फार निवासी ढण्ड की ढाणी तलावडा थाना सदर गंगापुर सिटी जिला सवाई माधोपुर, जरिना पत्नी हुसैन निवासी ढण्ड की ढाणी तलावडा थाना सदर गंगापुर सिटी जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया।