जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने जिले में अवैध हथियार की धरपकड़ व अपराधियों पर कार्यवाही करने हेतु अभियान चला रखा है। जिस पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी व वृताधिकारी वृत्त गंगापुर सिटी के निर्देशन में रविवार को मय थानाधिकारी भरत सिंह उप निरीक्षक ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मुखबिर की सूचना पर बिजली ग्रेड डफलपुर रोड़ सेवा थाना वजीरपुर के पास से अभियुक्त सियाराम पुत्र श्रीनारायण निवासी सेवा थाना वजीरपुर के कब्जे से बिना लाइसेंस के एक अवैध देशी कट्टा जब्त किया गया। साथ ही मुल्जिम को गिरफ्तार आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।
— Sawai Madhopur Police (@SPsawaimadhopur) November 30, 2020
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया