Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

टीकाकरण सत्रों का किया आयोजन

सवाई माधोपुर जिले के शहरी क्षेत्र में शहरी स्वास्थ्य पोषण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिले में विभिन्न चिकित्सा संस्थानों व आँगनवाडी केंद्रों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया। निदेशालय से प्राप्त दिशा निर्देशानुसार गर्भवती महिलाओं व बच्चों को टीकाकरण की सेवाएं एएनएम/एलएचवी जीएनएम एवं आशा सहयोगिनी द्वारा जिले के शहरी क्षेत्र में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बजरिया, मानटाउन, शहर के क्षेत्र में आने वाली आँगनवाडी केंद्र पर सेवाएं प्रदान की गई।

vaccination sessions Organized in sawai madhopur
शहरी कार्यक्रम प्रबंधक विनोद शर्मा ने बताया कि शहरी स्वास्थ्य पोषण दिवस पर आज आँगनवाडी केंद्र 26 प्रथम रेगर मोहल्ला शहर, 12 प्रथम हाउसिंग बोर्ड, 34 दितीय रेलवे कॉलोनी, यूपीएससी मान टाउन, बजरिया एवं कच्ची बस्ती तिलक नगर में टीकाकरण सत्रों की विजिट की गई। टीकाकरण सत्रों पर गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच महिलाओं के पेट की जांच, पेशाब की जांच, खून की जांच, एचआईवी की जांच, वजन, लंबाई, बच्चे की धड़कन सहित पूर्ण एनसी चेकअप के बारे में अवगत कराया गया।
ओडीके ऐप से समस्त अधिकारी द्वारा मॉनिटरिंग की गई। चिकित्सा अधिकारी प्रभारी द्वारा यूएचएनडी सत्रों के रिकॉर्ड संधारण, पूरक पोषण, गृह भ्रमण खतरे वाली गर्भवती महिलाओं को आयरन सुक्रोज लगाने की सलाह दी। इस हेतु शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मान टाउन के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. मनीष शर्मा से शहरी क्षेत्र के माइक्रोप्लान पर चर्चा की गई।
क्षेत्र में 5 वर्ष से 16 वर्ष तक के सभी बच्चों को टीकाकरण करने के बारे में जानकारी प्रदान की साथ ही कोरोना संक्रमण महामारी के मध्य नजर टीकाकरण के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं व परिजनों को सोशल डिस्टेंसिंग रखने और अल्कोहल युक्त हैंड सेनीटाइजर का प्रयोग करने, बार-बार हाथ धोने और आवश्यक कार्य होने पर ही बाहर निकलने के लिए मुंह पर मास्क लगाकर ही बाहर जाने की जानकारी प्रदान की। इस दौरान वैक्सीनेटर आशा एवं आँगनवाडी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !