पाॅपुलर फ्रन्ट के जयपुर ऑफिस पर ईडी द्वारा की गई कार्यवाही के विरोध में पाॅपुलर फ्रन्ट ऑफ इण्डिया ने सभी राज्य एवं जिला स्तर पर प्रदर्शन किया। जिसके तहत सवाई माधोपुर में भी जिलास्तर पर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

पाॅपुल फ्रन्ट के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष असलम खान ने कहा कि देश भर में किसान कृषि विधेयक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे है। दिल्ली पुलिस द्वारा किसानों के प्रदर्शन को रोकने के लिए सड़क पर खड्डे खोदे गए, सर्द मौसम में वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। आंसू गैस के गोले दागे गए। फिर भी किसान आंदोलन को रोकने में नाकामी मिली तो अब केंद्र सरकार के इशारे पर पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय पदाधिकारियों सहित राजस्थान के एम आई रोड़ स्थित प्रदेश कार्यालय जयपुर पर ईडी द्वारा कार्यवाही कर सरकार किसान आंदोलन से जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।
पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया पर यह कार्यवाही नई नहीं है। देश मे जहाँ कही भी जनता अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर आती है केंद्र सरकार हर बार जनता का ध्यान भटकाने के लिए पॉपुलर फ्रंट पर नित नये आरोप लगा कार्यवाही में लग जाती है व ईडी एनआईए का इस्तेमाल करती है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया