अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर शिवाड़ निवासी और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग कोटा में सहायक निदेशक भगवान सहाय शर्मा को दिव्यांगजन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु जिला कलेक्टर कोटा उज्ज्वल राठौड़ द्वारा सम्मानित किया गया।

इस सम्मान समारोह में ओम प्रकाश तोषनीवाल उपनिदेशक सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग कोटा सहित कई अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया