Thursday , 23 July 2026
Breaking News

फायरिंग कर हत्या का प्रयास करने वाला इनामी बदमाश गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के द्वारा जिले में राजस्थान पुलिस के ध्येय वाक्य आमजन में विश्वाश और अपराधियों में भय को क्रियान्वित करने के लिये आमजन को भय मुक्त बनाने के लिये थानावार आमजन को भय कारित करने एवं आग्नेयास्त्र अवैध हथियार का उपयोग करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्यावाही और उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिये निर्देश दिये गए थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 28 अगस्त 20 को फरियादी विष्णु पुत्र गजराज निवासी मीना बडौदा थाना वजीरपुर को मुल्जिम अवधेश पुत्र हरि मीना निवासी मीना बडौदा ने आपसी रंजिश में अवैध देशी कट्टा से जान से मारने की नियत से दिनदहाड़े ग्राम मीना बडौदा मे फायर कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिस पर थाना वजीरपुर पर मुकदमा आर्म्स एक्ट में पंजीबद्ध किया गया था।

Police arrested a prize criminal for firing and attempting to murder
दिनदहाड़े अवैध हथियार द्वारा जान से मारने की नियत से फायरिंग की घटना को पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर द्वारा गंभीरता से लेते हुये आरोपी की गिरफ्तारी के दिशा-निर्देश दिए हुए थे। जिस पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुदार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी हिमांशु शर्मा एवं उपअधीक्षक वृत्त गंगापुर सिटी कालूराम मीना के सुपरविजन में थानाधिकारी वजीरपुर भरत सिंह उप निरीक्षक के नेतृत्व में थाना वजीरपुर पर वांछित अपराधी अवधेश को गिरफ्तार करने के लिये टीम का गठन किया गया एवं राजस्थान पुलिस नियम 1965 की धारा 4.18 मय प्रदत्त शक्तियों के अनुसार अपराधी अवधेश की गिरफ्तारी के लिये 2000/-रूपये का पुरस्कार पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर के कार्यालय द्वारा घोषित किया गया।
वृत्ताधिकारी वृत कालूराम मीना के नेतृत्व में वांछित अपराधी अवधेश के ठहरने एवं छिपने के संभावित स्थानों पर जगह-जगह दबिश दी गयी एवं साईबर सैल सवाई माधोपुर की तकनीकी सहायता ली गयी। जिससे अपराधी के हौसले पस्त हो गये और दर-दर की ठौकरें खाने लगा।
पुलिस सूत्रों के अनुसार आज गुरुवार को मुखबिर द्वारा सूचना भरत सिंह उप निरीक्षक थानाधिकारी थाना वजीरपुर को मिली कि वांछित अपराधी अवधेश मीना ग्राम खेडला की तरफ से मीना बडौदा की तरफ जाने वाली सड़क पर जा रहा है। मुखबिर की सूचना विश्वसनीय होने के कारण तस्दीक हेतु मय टीम के थाने से रवाना होकर सांकेतिक स्थान पर पहुंचकर बताये हुलिये का आदमी पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने लगा। जिसे हमराही जाप्ते की मदद से पकड़ा। उससे नाम पता पूछा तो अपना नाम अवधेश पुत्र हरि मीना निवासी मीना बडौदा थाना वजीरपुर बताया, जिसको मुकदमा नंबर 163/20 का वांछित मुल्जिम होने के कारण थाने पर लाये। जिसे तफतीश कर गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में विस्तृत अनुसंधान जारी है। वांछित मुल्जिम के खिलाफ अलग-अलग थानों में कई प्रकरण दर्ज है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !