Thursday , 23 July 2026
Breaking News

योजनाओं की क्रियान्विति गुणवत्ता के साथ करेंः कलेक्टर

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने शनिवार को बौंली के पंचायत समिति सभागार में उपखंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय गतिविधियों एवं योजनाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि योजनाओं की क्रियान्विति गुणवत्ता के साथ करते हुए आमजन को योजनाओं से लाभांवित करें।
बैठक में परिचयात्मक चर्चा के बाद विभागवार अधिकारियों से सरकार द्वारा चलाई जा रही फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी ली तथा प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर ने विकास अधिकारी महेश कुमार मीना से प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति व मनरेगा में रोजगार सृजन की जानकारी ली। साथ ही पीएम आवास योजना का लाभ जरूरतमंद व पात्र व्यक्ति को ही मिले इसके लिए प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। जिला रसद अधिकारी सौरभ जैन से वन नेशन वन राशन पर चर्चा कर आधार सीडिंग की प्रगति की जानकारी ली। बौंली की प्रवर्तन निरीक्षक वंदना मीना को राशन डीलरों की बैठक लेकर तीन दिन में आधार सीडिंग की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। बिजली निगम के एईएन से बिजली आपूर्तिए पेंडिंग कनेक्शन व ट्रांसफार्मर संबंधी जानकारी ली। बिजली निगम के सहायक अभियंता ने कृषि, घरेलू कनेक्शन तथा ड्रिप योजना में कनेक्शन के लिए प्राप्त आवेदन एवं डिमांड नोटिस जारी करने की स्थिति से अवगत कराया।

Implement schemes with quality Collector
थानाधिकारी नरेश मीना से पेंडिंग मुकदमों की जानकारी लेते हुए कलेक्टर ने अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के संबंध में प्रभावी कार्यवाही कर इसे सख्ती से रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने बनाए गए नाकों को इफेक्टिव बनाने के संबंध में भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने उपखंड क्षेत्र में कानून व्यवस्था, दर्ज मुकदमे आदि की जानकारी ली। बैठक में सीबीईओ से शिक्षकों द्वारा नवाचार किए जाने, यूट्यूब चैनल बनाकर शिक्षण कंटेंट डालने के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालयों सहित अन्य कार्यालयों में साज सज्जा, पौधरोपण, सफाई के संबंध में विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। वन विभाग द्वारा गांधी वाटिका तथा पौधरोपण कर लगाए गए पौधों के संबंध में जानकारी दी गई। पीएचईडी के सहायक अभियंता से कस्बे सहित उपखंड क्षेत्र में पेयजल की स्थिति, क्लोरिनेशन आदि के संबंध में जानकारी लेकर निर्देश दिए।
चिकित्सा विभाग के ब्लॉक सीएमएचओ से कोविड की स्थिति, कोविड पॉजिटिव मरीजों के उपचार एवं मॉनिटरिंग के संबंध में जानकारी लेकर निर्देश दिए। इसी प्रकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारी से पालनहार, गाडिया लुहार भवन निर्माण, निशक्तजन विवाह योजना, सहयोग उपहार योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में प्रगति रिपोर्ट ली। बैठक में सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, आयुर्वेद विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग आदि विभागों के अधिकारियों से भी योजनाओ की जानकारी लेकर समीक्षा की व आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर एसडीएम बद्रीनारायण मीना, तहसीलदार बृजेश मीना, विकास अधिकारी महेश कुमार मीना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
इससे पूर्व कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने उपखंड मलारना डूंगर में भी उपखंड अधिकारी रघुनाथ एवं अन्य अधिकारियों की बैठक लेकर योजनाओं के संबंध में जानकारी एवं फीडबेक लेकर निर्देश दिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !