Sunday , 8 March 2026
Breaking News

दस माह से फरार हत्या का आरोपी गिरफ्तार

बौंली थाने में 10 माह पूर्व दर्ज हुए एक हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस ने पूनेता निवासी लड्डू लाल मीणा पुत्र बंसीलाल मीणा को गिरफ्तार किया है। आरोपी सहित दूसरे अन्य आरोपी नमोनारायण मीणा के विरुद्ध पूनेता निवासी राय सिंह पुत्र रामसहाय मीना ने 21 फरवरी को लड़ाई झगड़े के दौरान उसकी पत्नी फौरन्ती देवी पर बोलेरो गाड़ी चढ़ा कर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया था। दर्ज मुकदमे के बाद अनुसंधान के दौरान पुलिस ने 22 फरवरी को एक आरोपी नमो नारायण मीणा को गिरफ्तार कर लिया था, जो अभी न्यायिक अभिरक्षा में है। लेकिन दूसरा आरोपी लड्डू लाल मीणा उसी समय से फरार चल रहा था।

Police arrested accused of absconding murder for ten months

फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के अपराधियों को पकड़ने के अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल सिंह कानावत के सुपरविजन, वृत्त अधिकारी ग्रामीण राकेश राजौरा के निर्देशन व बौंली थाना अधिकारी नरेश कुमार मीणा के नेतृत्व में हैड कांस्टेबल मुस्ताक खां, कांस्टेबल मनीष व रणधीर की एक टीम का गठन किया गया। टीम ने मुखबिर के जरिए आरोपित के 4 दिसम्बर को अपने परिवारजनों से मिलने के लिए गांव आने की जानकारी मिली तो पुलिस ने उस पर निगाह रखी। जब आरोपि अपने परिवारजनों से मिल कर वापस जयपुर के लिए चुपचाप रवाना हो रहा था तो पुलिस ने बांस की पुलिया से उसे दस्तयाब कर पूछताछ के लिए थाने लेकर आयी। पूछताछ के दौरान पुलिस ने आरोपि को गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपि जयपुर व चोमू इलाकों में रहकर मजदूरी कर फरारी काट रहा था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !