Sunday , 7 June 2026
Breaking News

वाहन चोर चोरी की वांछित मोटर साईकिल सहित गिरफ्तार

पुलिस थाना सूरवाल के ईलाके में ग्राम सुनारी से 2 दिसम्बर को शादी के कार्यक्रम से एक टीवीएस मोटर साईकिल को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी करने की रिपोर्ट थाना सूरवाल पर प्राप्त हुई थी। जिस पर मुकदमा नम्बर 217/20 धारा 379 आईपीसी मे दर्ज कर मुल्जिम व मोटर साईकिल की बरामदगी के लिये जिला पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर सुधीर चौधरी आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल सिंह कानावत व पुलिस उप अधीक्षक शहर सवाई माधोपुर नारायणलाल शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी चन्द्रभान सिंह पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

Police arrested Vehicle thief with motorcycle

टीम द्वारा अथक मेहनत व माल-मुल्जिम की पतारसी के प्रयास किये गये। ग्राम सुनारी, मऊ, अडूण्डी में मुखबीर खास मामूर किये गये। रविवार रात को मुखबीर खास की सूचना पर थाना की टीम मुरारी हैड हैड कांस्टेबल, बुद्धिप्रकाश हैड कांस्टेबल, जितेन्द्र हैड कांस्टेबल, राकेश हैड कांस्टेबल, बलराम हैड कांस्टेबल द्वारा भगवतगढ़ रोड़ मऊ मोड़ से मुकदमे की चोरी हुई वांछित मोटर साईकिल के मुल्जिम सरदार बैरवा पु्त्र मथुरालाल बैरवा सवाई माधोपुर को दबोचा तथा मुल्जिम के कब्जे से मौके से ही वांछित मोटर साईकिल को बरामद किया गया। मुल्जिम सरदार बैरवा से अन्य चोरी किए गए वाहनों के बारे में तफ्तीश जारी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !