Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

सवाई माधोपुर में कांग्रेस के विमल महावर व गंगापुर में भाजपा के शिवरतन का सभापति बनना तय

नगर परिषद सभापति चुनाव कार्यक्रम के तहत आज नामांकन वापसी के अंतिम दिन सवाई माधोपुर में एक निर्दलीय प्रत्याशी द्वारा नाम वापस ले लिये जाने के बाद गंगापुर सिटी व सवाई माधोपुर नगर परिषद सभापति हेतू भाजपा व कांग्रेस में सीधा मुकाबला होगा।
हालांकि दोनों ही नगर परिषदों में किसी भी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। ऐसे में गंगापुर सिटी में भाजपा के शिवरतन और सवाई माधोपुर में कांग्रेस के विमल चन्द महावर कुछ निर्दलीय पार्षदों के सहयोग से सभापति के पदों पर आसीन होगें ऐसी प्रबल सम्भावना है।
निर्वाचन विभाग की सूचना के अनुसार सवाई माधोपुर नगर परिषद के 60 वार्डों में 27 पर कांग्रेस, 22 पर भाजपा, 10 पर निर्दलीय तथा एक सीपीआई प्रत्याशी ने चुनाव जीता है। इन आंकड़ों के हिसाब से कांग्रेस यहाँ अपना बोर्ड बनाने में पूरी तरह सक्षम दिखाई दे रही है। कांग्रेस ने सभापति पद के लिए 5वीं बार पार्षद चुने गये वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता विमल चन्द महावर को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

City Council election 2020 news regarding chairman seat in nagar parishad

यहाँ भाजपा ने वार्ड पार्षद का चुनाव हार चुके ओमप्रकाश डंगोरिया को अपना प्रत्याशी बनाया है। एक भाजपा से जुड़े निर्दलीय पार्षद योगेन्द्र ने सभापति पद हेतू नामांकन भरा था लेकिन नाम वापसी के अंतिम दिन आज नाम वापस ले लिया है। ऐसी स्थिति में अब भाजपा कांग्रेस के बीच मुकाबला है, लेकिन संख्या बल के आधार पर कांग्रेस के विमल चन्द महावर का सभापति चुनना लगभग तय माना जा रहा है।
इसी प्रकार गंगापुर सिटी में भाजपा के शिवरतन व कांग्रेस की रूकसार बानो के बीच मुकाबला है। लेकिन यहाँ भी संख्या बल के आधार पर भाजपा के शिवरतन का सभापति चुनना तय माना जा रहा है। सभापति के लिए चुनाव संबधित नगर परिषद में 20 दिसम्बर को होगा।
निर्वाचन विभाग द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपसभापति का चुनाव 21 दिसम्बर को होगा। सवाई माधोपुर नगर परिषद उपसभापति के लिए भी पार्षद अपने अपने दावपेच लड़ा रहे हैं। चर्चा है कि सवाई माधोपुर में उपसभापति को लेकर अनेक दावेदार विधायक दानिश अबरार पर दबाव बना रहे हैं। जिन लोगों के उपसभापति के लिए नाम चर्चा में है उनमें प्रमुख रूप से नव निर्वाचित वरिष्ठ पार्षद एडवोकेट गिर्राज सिंह गूर्जर का नाम आ रहा है। जबकि जातिय समीकरण के आधार पर वरिष्ठ पार्षद अली मोहम्मद का नाम चर्चा में है। हालांकि ये भी चर्चा है कि सभापति के दावेदार रहे सुनील तिलकर या महिला पार्षद योगिता टटवाल को भी उपसभापति के पद से नवाजा जा सकता है। बहरहाल ये सब विधायक दानिश अबरार पर निर्भर करेगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !