जिला कलेक्टर के.सी. वर्मा को सुपर टाइम स्केल तथा शासन सचिव की रैंक मिलने पर और नववर्ष के शुभ अवसर पर सोमवार को जिले के गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाई दी।

जिला कलेक्टर को बधाई देने के लिए दिनभर उनके कार्यालय में लोग उनसे मिलते रहे तथा नूतन वर्ष तथा पदोन्नति की बधाइयां एवं शुभकामनाएं देते रहे। जिला कलेक्टर ने सभी का सहर्ष आभार जताया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया