Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

रणथंभौर में बाघों से लाखों की कमाई | लेकिन बाघों की बेहतरी के लिए कोई योजना नहीं

दुनिया में बाघों के लिए विख्यात रणथंभौर टाईगर रिजर्व में प्रतिवर्ष एक बाघ 60 लाख रुपये पर्यटकों से कमाकर दे रहा है। इसके बावजूद उसके बाघों की बेहतरी व सुरक्षा के लिए वन विभाग के पास कोई ठोस योजना नहीं है।
पीपुल फाॅर एनीमल्स के प्रदेश प्रभारी बाबूलाल जाजू ने सूचना के अधिकार के तहत प्राप्त प्रमाणित आंकड़ो के अनुसार बताया कि वर्ष 2019-20 में बाघों को पर्यटकों को दिखाकर वन विभाग ने रणथंभौर राष्ट्रीय पार्क में 29 करोड़ 95 लाख 49 हजार 284 रूपये कमाए वहीं सरिस्का टाईगर रिजर्व में 1 करोड़ 54 लाख 57 हजार 775 रूपये कमाए। जाजू ने आगे बताया कि रणथंभौर टाईगर रिजर्व में मौजूदा प्रत्येक बाघ 60 लाख रूपया प्रतिवर्ष कमाकर दे रहा है। टाइगर रिजर्व प्रशासन का सूचना तंत्र कमजोर होकर नाकाम हो गया है। टाईगर रिजर्व के अधिकारी बाघों की सुरक्षा भी ठीक से नहीं कर पा रहे हैं व आये दिन बाघों के साथ ही अन्य वन्यजीवों के शिकार की घटनाएं बढ़ रही है।

Ranthambore National Park, tigers earn lakhs. But no plan for the betterment of tigers
जाजू ने बताया कि वन विभाग बाघों को दिखाकर केवल धन बटोरने में लगा है। जाजू ने आगे कहा कि बाघों को दिखाकर धन कमाने के बाद भी विभाग द्वारा रणथंभौर के आसपास बसे हुए गांवो को विस्थापन की योजना को मूर्त रूप नहीं दे रहा है न ही टाईगर रिजर्व के आसपास बसे गांवो के ग्रामीणों के लिए रोजगार, उच्च शिक्षा, चिकित्सा व्यवस्था की जा रही है, जिससे ग्रामीणजन टाईगर रिजर्व को सहयोग करने के बजाय शिकारियों को सहयोग कर रहे हैं। जाजू ने रणथंभौर के आसपास के निवासियों को आज की दर से मुआवजा देकर विस्थापित करने व उनके रोजगार, उच्च शिक्षा व चिकित्सा की व्यवस्था उपलब्ध कराने की पैरवी की।
जाजू ने रणथंभौर टाईगर रिजर्व में बाघों की संख्या को दृष्टिगत रखते हुए जल्दी ही बूंदी के राम विषधारी में 800 वर्ग किमी व कुम्भलगढ़ अभयारण्य जो कि 610 वर्ग किमी के क्षेत्रफल में फैला है उसमें अलग से बजट का प्रावधान कर टाईगर रिजर्व बनाने की मांग मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से की है। जाजू ने बताया कि कुम्भलगढ़ घना जंगल व बाघों के लिए सुरक्षित स्थल होकर उदयपुर, राजसमंद व पाली से जुड़ा हुआ है। जाजू ने यहां यह भी बताया कि राम विषधारी बूंदी में रणथंभौर से बाघ लगातार आ रहे हैं, ऐसे में नये टाईगर रिजर्व जल्द ही बनाने की आवश्यकता है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !