Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

पेयजल का हो समान वितरण

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने सोमवार को बिजली, पानी, चिकित्सा सहित अन्य विभागों की समीक्षा बैठक में विभागों में चल रहे कार्यों एवं योजनाओं की समय पर क्रियांविति के संबंध में निर्देश दिए।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों की योजनाओं एवं स्वीकृत कार्यों की प्रगति समीक्षा करते हुए जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन के कार्याे को प्राथमिकता के साथ निस्तारित करें। जिससे पैंडेंसी नहीं रहे। उन्होंने जेवीवीएनएल के अधीक्षण अभियन्ता को झूलते और जर्जर तारों को बदलने या मरम्मत करने के निर्देश दिये हैं। सिंगल फेस और थ्री फेस ट्रांसफार्मरों की जिले में मांग और उपलब्धता की समीक्षा की। इसी प्रकार कृषि कनेक्शन एवं घरेलू कनेक्शन देने के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में बिजली निगम की प्रगतिरत 132 केवी एवं 33 केवी जीएसएस के कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर ने दिल्ली बडोदरा एक्सप्रेस वे के बीच आने वाले चार स्थानों के बिजली के तारों की अंडरग्राउंड शिफ्टिंग के कार्य को शीघ्र करवाने के संबंध में बिजली निगम के एसई को निर्देश दिए।

Equal distribution of drinking water in Sawai Madhopur
जिला कलेक्टर ने पीएचईडी के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधीक्षण अभियंता से जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने जिले में संचालित पेयजल की पाइप्ड योजना, जनता जल योजना एवं हैंडपंप आदि के बारे में विस्तार से जानकारी ली। जिले में स्वीकृत 379 नए हैंडपंप के संबंध में प्रगति, खराब हैंडपंपों की मरम्मत के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने नाकारा हो चुके हैंडपंपों का सर्वे करवाकर इन्हें भूजल रिचार्ज के रूप में उपयोग करवाने के लिए विशेष प्रयास के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले में शुद्ध पेयजल के लिए संचालित 123 आरओ प्लांट, सोलरबेस नलकूप, डीएफयू यूनिट आदि के संचालन की समीक्षा कर निर्देश दिए। पेयजल का समान वितरण हो, अवैध कनेक्षन, बूस्टर लगाने, बिना टोंटी वाले नलों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। हैंडपंप मरम्मत के कार्य को तारीखवार एक्षन प्लान बनाकर करवाने के निर्देश अधीक्षण अभियंता को दिए। इसी प्रकार कोहली प्रेमपुरा गांव में पेयजल आपूर्ति के लिए एक टैंकर द्वारा प्रतिदिन दो फेरे लगाकर ग्रामीणों को आपूर्ति करवाने का कार्य शुरू करने की जानकारी अधीक्षण अभियंता ने दी।
जिला कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि जनहित को सर्वाेपरि रखते हुए अधिकारी कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों से कार्याे को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए तथा कहा कि कार्यों को पूरा करने तथा योजनाओं का लाभ पात्रों को मिले। बैठक में डीएम ने सीएमएचओ को निर्देश दिये कि नियमित टीकाकरण की प्रगति को बढायें, मौसमी बीमारियों पर नियंत्रण के लिये पूरी तैयारी रखें। इसी प्रकार जिले में कोविड -19 की स्थिति, सैंपल बढ़ाने तथा इसके लिए की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
आरयूआईडीपी के अधिशासी अभियंता को सीवरेज कार्य को समय पर करवाने के निर्देश देते हुए अब तक हुई कार्य की प्रगति समीक्षा की। बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता से सड़कों के पेचवर्क एवं मरम्मत के कार्य की समीक्षा की। बैठक में अधीक्षण अभियंता पीएचईडी सीताराम मीना, जेवीवीएनएल, पीडब्ल्यूडी, सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना, अधिशासी अभियंता आरयूआईडीपी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !