Saturday , 6 June 2026
Breaking News

कोरोना टीकाकरण टास्क फोर्स की बैठक हुई आयोजित

आगामी समय में आने वाली कोरोना वैक्सीन के संबंध में टीकाकरण की पूर्व तैयारियों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में टास्क फोर्स के अध्यक्ष एवं जिला कलक्टर राजेन्द्र किशन ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कोरोना की वैक्सीन जल्द ही आने वाली हैं, इसके लिए हमें पहले से ही वैक्सीनेशन सेन्टर का निर्धारण कर माकूल व्यवस्थाएं करनी हैं जिससे सेन्टर पर भीड़ न हो तथा वैक्सीनेशन उचित प्रकार से हो सके।
उन्होंने सीएमएचओ और पीएमओ को निर्देश दिये कि वैक्सीन का निर्धारित तापमान मेन्टेन रखने, वैक्सीनेशन परिवहन व्यवस्था, पावर बैकअप और कोल्ड स्टोरेज तक पहुंचाने और फिर टीकाकरण तक तापमान मेन्टेन रखने के संबंध में व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Corona Vaccination Task Force meeting organized in Sawai Madhopur
टीकाकरण के प्रथम चरण में हैल्थ वर्कर्स को चिन्हित किया गया है। इसके लिए जिले में 89 वैक्सीनेशन सेंटर (बूथ) तथा 38 कोल्ड चेन पोइन्ट निर्धारित किए गए हैं। वैक्सीनेशन के लिए कार्मिकों की नियुक्ति, प्रशिक्षण तथा वैक्सीनेशन के लिए पंजीयन समेत सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए। बैठक में संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों का प्रशिक्षण पूरा करने, लोगों की इस संबंध में कोई भ्रांतियां नहीं रहे, इसके लिए प्रयास करने के निर्देश भी दिए। जिला एईएफआई टीम की नियुक्ति सहित एक्षन प्लान के बारे में जानकारी लेकर निर्देश दिए। बैठक में सीएमएचओ ने शहरी टास्क फोर्स के संबंध में भी जानकारी दी। कलेक्टर ने टारगेट ग्रुप के अनुसार लिस्ट तैयार रखने, संबंधित के पास एसएमएस के माध्यम से समय सहित टीकाकरण की सूचना देने जैसी तैयारियों के संबंध में समीक्षा की। बैठक में सीएमएचओ डाॅ. तेजराम मीणा, जिला अस्पताल के डाॅ. एस.एन.अग्रवाल, आरसीएचओ डाॅ. कमलेश मीणा, विश्व बैंक प्रतिनिधि डाॅ. राजेश जैन, जेवीवीएनएल अधिशासी अभियन्ता एसके अग्रवाल, जिला परिषद सीडीईओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !