Sunday , 7 June 2026
Breaking News

राजकीय महाविद्यालय में शिक्षण प्रबंधन के लिए निर्देश जारी

राजकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की शिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और शिक्षक अभाव के कारण अध्ययन बाधित ना हो इस बात को ध्यान में रखते हुए आयुक्तालय काॅलेज शिक्षा द्वारा सभी राजकीय महाविद्यालयों को निर्देश जारी किए गए कि अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए शिक्षण व्यवस्था चाक चैबन्द करना सुनिश्चित करें।
प्राचार्य शहीद रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय सवाई माधोपुर ने बताया कि आयुक्त काॅलेज शिक्षा राजस्थान संदेश नायक ने बताया कि नवसृजित राजकीय महाविद्यालयों में अभी सभी जगह शिक्षक पदस्थापन कार्य पूर्ण नहीं हो सका है, परंतु सभी राजकीय महाविद्यालयों में स्नातक स्तर पर प्रवेश पूर्ण हो गया है। अतः कोविड-19 से सुरक्षा हेतु सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों के लिए वैकल्पिक ऑनलाइन शिक्षण व्यवस्था करवाई जा रही है।

Instructions issued for teaching management in government college

इसके तहत शिक्षकों के द्वारा ही व्याख्यान रिकाॅर्ड कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से विद्यार्थियों को शेयर किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि कुछ नवसृजित महाविद्यालयों में किन्हीं विषयों में शिक्षक पदस्थापन स्थिति शून्य हो सकती है, परंतु इस कारण विद्यार्थियों का नुकसान नहीं हो और उन्हें उचित अध्ययन मार्गदर्शन मिल सके, इसके लिए प्रत्येक महाविद्यालय प्राचार्य को इस बात का ध्यान रखने को सभी 33 जिला संसाधन सहायता समितियों के अध्यक्ष प्राचार्यों को रेस योजनान्तर्गत ऑनलाइन अध्यापन व्यवस्था सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
नायक ने कहा कि आयुक्तालय इस बात का पूर्ण प्रयास कर रहा है कि कोरोना के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई का नुकसान ना हो और उन्हें वर्चुअल माध्यम से विषय ज्ञान, मार्गदर्शन एवं समस्या निवारण की सुविधा प्राप्त हो सके। उन्होंने बताया कि राजकीय महाविद्यालय में पद स्थापित सभी शिक्षक अपने-अपने विषय के ई-कंटेंट तैयार कर रहे हैं और इसकी प्रतिदिन माॅनिटरिंग आयुक्तालय के अकादमिक प्रकोष्ठ के द्वारा की जा रही है।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !