जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने जिले में अवैध बजरी खनन एवं परिवहन की रोकथाम हेतु जिले में अभियान चला रखा है। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया है एवं 2 बोलेरो को जब्त किया है। मित्रपुरा चौकी इंचार्ज ने बताया कि क्षेत्र में अवैध बजरी परिवहन रोकने के लिए अतिरिक्त जाब्ते और नाके लगाए गए है।

उसके बावजूद भी लगातार अवैध बजरी परिवहन की सूचना मिल रही थी। जिस पर शनिवार को पुलिस ने मय जाब्ते के कार्रवाई करते हुए दतुली गांव एक बोलेरो गाड़ी जब्त की है। इसी प्रकार मित्रपुरा-बांसपरसा रोड़ से भी एक बोलेरो गाड़ी जब्त की है। साथ ही पुलिस की रेकी करते 4 लोगों भी गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुकेश पुत्र नानकराम निवासी पिपलवाड़ा, हरिसिंह पुत्र मीठालाल गुर्जर, रामराज पुत्र रामेश्वर गुर्जर एवं भोमसिंह पुत्र भंवरलाल गुर्जर निवासी हथड़ौली को गिरफ्तार किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया