जिला अग्रवाल युवा संगठन की बैठक युवा जिलाध्यक्ष टीकम गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें संगठन की ओर से जिला मुख्यालय पर रक्तदान शिविर का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। युवा जिला महामंत्री अरविन्द सिंहल ने बताया कि आगामी 5 जनवरी को जिला युवा अग्रवाल संघठन द्वारा स्थानीय विधायक के जन्मदिन के अवसर पर बजरिया स्थित अग्रसेन सदन में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

युवा जिलाध्यक्ष ने अधिक से अधिक संख्या में युवाओं से रक्तदान की अपील की। रक्तदान शिविर में रक्तदान जागृति संगठन के सदस्यों का सहयोग रहेगा। बैठक में दीपक सिंहल, जेपी गुप्ता, ब्रजेश सिंहल, महावीर अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, प्रशांत गुप्ता आदि युवा उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया