Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

परिंदों की बड़ी संख्या में मौत को हल्के में ना लें – जाजू

पशु पक्षियों की बड़ी संख्या में हो रही मौतों के गंभीर मामले में पीपल फॉर एनिमल्स के प्रदेश प्रभारी बाबूलाल जाजू ने इसे पशु पक्षियों पर बड़ा संकट बताते हुए कहा कि सरकार इसे हल्के में ना ले।
जाजू ने रणथंभौर, सरिस्का व केवलादेव राष्ट्रीय पार्कों में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता बताई। जाजू ने कहा कि 3 वर्ष पूर्व गुजरात के गिर राष्ट्रीय पार्क में संक्रमण से 23 दिनों में 30 शेरों की मौत को दृष्टिगत रखकर प्रदेश में बड़ी संख्या में कौओं सहित अनेक प्रजातियों के परिंदों की मौत को गंभीरता से लेने की जरूरत है।

Do not take the death of large numbers of birds lightly

जाजू ने चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री से समूचे प्रदेश में संबंधित विभागों को कड़े निर्देश देकर लगातार हो रही परिंदों की मौत पर रोक के लिए पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। जाजू ने जोधपुर, झालावाड़, पाली, बारां, हनुमानगढ़, बीकानेर, नागौर, जयपुर सहित अनेक जिलों में कौओं व अन्य प्रजातियों के पक्षियों की मौत की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए बताया कि गत वर्ष सांभर झील में लगभग 50,000 परिंदों की अकाल मौत को पक्षी प्रेमी नहीं भुला पाए हैं। गुजरात, मध्यप्रदेश, झारखंड में भी लगातार हो रही पक्षियों की मौत होना इस बात को इंगित करता है कि यह मौते महामारी का रूप ले सकती है। हिमाचल के पोंग डेम अभयारण्य में 1400 पक्षियों की अज्ञात बीमारी से मौत पक्षी जगत पर किसी बड़े खतरे को इंगित करती है जैसे कोरोना संक्रमण चीन से फेल कर समूची दुनिया में महामारी का रूप ले चुका है।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !