Sunday , 8 March 2026
Breaking News

वर्चुअल पुरस्कार वितरण समारोह हुआ आयोजित

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के माननीय कार्यकारी अध्यक्ष व प्रशासनिक न्यायाधीश, राजस्थान उच्च न्यायालय संगीत लोढ़ा के निर्देशानुसार हाल ही में विधिक सेवा दिवस 9 नवम्बर, 2020 के उपलक्ष्य में रालसा द्वारा बाल गृहों में निवासरत बालक, बालिकाओं के मध्य राज्य स्तर पर पोस्टर-पेंटिंग, निबन्ध लेखन, स्लोगन लेखन, कविता, गीत लेखन एवं कहानी लेखन प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्तकर्ताओं को पुरस्कृत करने हेतु 5 जनवरी को वर्चुअल माध्यम से पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
राजस्थान में पहली बार 144 बालगृहों को रालसा द्वारा वर्चुअल माध्यम से जोड़ा जाकर सभी विजेताओं को पदक, प्रमाण-पत्र, घड़ी व गर्म स्वेटर प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Virtual prize distribution ceremony organized in sawai madhopur
प्राधिकरण के सदस्य सचिव ब्रजेन्द्र जैन ने बताया कि प्रतिवर्ष विधिक सेवा दिवस 9 नवम्बर के उपलक्ष में प्राधिकरण द्वारा खेल-कूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य बच्चों के अन्दर खेल-खेल में विधिक जागरूकता का प्रचार-प्रसार करना है और प्रतियोगिताओं के समापन के पश्चात् खेल के विभिन्न स्तरों पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्तकर्ता प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया जाता है एवं उनका उत्साहवर्धन किया जाता है। इस वर्ष कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए राजस्थान के सभी 144 बाल गृहों में प्रतियोगिताओं का तीन आयु वर्ग 6 से 10, 11 से 15 व 16 से 18 के मध्य विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन गृह, जिला एवं राज्य स्तर पर किया गया है। इन प्रतियोगिताओं में राजस्थान राज्य के सरकारी बाल गृह, गैर सरकारी बाल गृह, आश्रय गृह, सम्प्रेषण गृह आदि में निवासरत कुल 2050 बच्चों ने भाग लिया। जिसमें राजकीय संप्रेषण एवं किशोर गृह, सवाई माधोपुर में आवासित आजाद मीना ने 16 से 18 आयु वर्ग में निबंध प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिन्हें अश्वनी विज, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सवाई माधोपुर श्वेता शर्मा द्वारा विजेता मेडल, घड़ी एवं विजेता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। साथ ही राज्य स्तर पर प्रतिभागी रहे त्रिनेत्र बाल गृह, मर्सी आश्रय गृह एवं संप्रेषण गृह में आवासित बालकों को प्रतिभागी प्रमाण पत्र एवं गर्म स्वेटर वितरित किये गये।
कार्यक्रम की शुरूआत अर्चना मिश्रा, निदेशक, रालसा द्वारा स्वागत उद्बोधन द्वारा की गई एवं विकास खण्डेलवाल, विशेष सचिव (मीडिएशन एवं आर्बिट्रेशन), रालसा द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस कार्यक्रम में वल्र्ड वीजन इंडिया के निदेशक सैमसन बंटू सहित राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सभी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारीगण ने भाग लिया।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !