Friday , 24 July 2026
Breaking News

आशा सहयोगिनीयों ने की मानदेय बढ़ाने की मांग

उपखंड क्षेत्र की विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यरत आशा सहयोगिनियों ने मासिक मानदेय बढ़ाने सहित छः सूत्री मांगो को लेकर सोमवार को कस्बे में रैली निकाल कर तहसील कार्यालय में तहसीलदार देवीसिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा हैं।

Asha sahayogni submitted memorandam to tehsildar in the name of chief minister
आशा सहयोगिनी कमला, संतोष शर्मा, सीता शर्मा आदि ने बताया की चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग संबंधित कार्यों को संपादित करने के लिए सभी आशाएं न्यूनतम मानदेय पर सेवाएं दे रही है। सभी आशा सहयोगिनियों को 2700 रुपए मासिक वेतन दिया जा रहा है। जो कि नियमित मजदूरी से कम है। आशा सहयोगिनी लंबे समय से सरकार द्वारा मानदेय में बढ़ोतरी करने की मांग कर रही हैं। लेकिन मानदेय में अभी तक बढोत्तरी नहीं की गई है। कोरोना महामारी में भी आशा सहयोगिनियां निरंतर अपनी सेवाएं देती आ रही हैं।
मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गये ज्ञापन मे आशा सहयोगिनी को स्थाई कर्मचारी घोषित करने, संविदा कर्मियों के साथ-साथ सहयोगियों का भी मानदेय बढ़ाने, 18 हजार रुपये का मानदेय करने, आशा सहयोगीयों का भी श्रम विभाग एक्ट उच्च कुशल कार्य का लाभ दिया जाने, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग व एएनएम द्वारा लगातार आशाओं को कई प्रशिक्षण दिए जा चुके हैं। अतः एनएम का दर्जा दिया जाने तथा कार्य की समय सीमा निश्चित करने, उच्च योग्यता धारी को भी पद पर रखने एवं आंगनवाड़ी आशा सहयोगिनीयों को रिटायर होने पर पेंशन का लाभ देने की मांग की गई है।
इस मौके पर सुमन, निर्मला, प्रियंका गुडडी, आदि सैकड़ो आशासहयोगिनी मौजूद रही।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Kotwali Police Sawai Madhopur Sikar news 20 July 26 Vikalp Times

व्हाट्सएप ट्रेडिंग लिंक से 50 लाख की ठ_गी, एक साल बाद सीकर से दबोचा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur कोतवाली थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए …

5 MVA power transformers installed at Bhedola and Balariya GSS Chauth ka barwara sawai madhopur Vikalp Times

अब नहीं होगी लो-वोल्टेज की टेंशन! चौथ का बरवाड़ा में बिजली व्यवस्था हुई अपग्रेड

सवाई माधोपुर: जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (Jaipur Vidyut Vitran Nigam Limited) ने चौथ का …

New IFWJ team ready district executive committee announced Sawai Madhopur Vikalp Times

पत्रकारों के हितों के लिए आईएफडब्ल्यूजे की नई टीम तैयार, जिला कार्यकारिणी घोषित

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !