Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जिले में 16 जनवरी से तीन स्थानों पर लगेगी कोरोना वैक्सीन

जिले में कोरोना वैक्सीन (कोविशील्ड) की 8990 डोज आ चुकी है। 16 जनवरी से चिकित्सकों और पैरा मेडिकल स्टाफ को ये टीके लगाये जाएंगे। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने बताया कि गंगापुर सिटी उप जिला अस्पताल, जिला अस्पताल सवाई माधोपुर तथा बजरिया शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में ये टीके लगाये जाएंगे।

Corona vaccine will be vaccinated at three places in Sawai madhopur from January 16
कलेक्टर ने बताया कि आमजन में यह विश्वास बनाए रखने की जरूरत है कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और लोगों की जान बचाने के लिए है। 16 जनवरी को टीकाकारण का कार्य प्रधानमंत्री महोदय द्वारा शुभारम्भ कार्यक्रम के समापन के बाद शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोविशील्ड की एक वॉयल में 10 डोज है। सत्र स्थल पर लाभार्थी की संख्या व वैक्सीन वॉयल का पूर्ण उपयोग किया जाएगा। कलेक्टर ने बताया कि यदि किसी एक सैशन साईट पर सभी लाभार्थियों को वैक्सीन लगाने का कार्य पूरा हो जाए तो उसके बाद नया सत्र स्थल शुरू किया जा सकता है। किसी भी सत्र स्थल हेतु लाभार्थियो की मैपिंग, कोविन सॉफटवेयर में जिनका रजिस्ट्रेशन पहले हुआ है उसी क्रम में “फर्स्ट इन फर्स्ट आउट” के आधार पर ही की जाएगी।
कलेक्टर ने सीएमएचओ डाॅ. तेजराम मीना को निर्देश दिये हैं कि 31 जनवरी तक की जिले की कार्ययोजना जल्द से जल्द तैयार कर लें। कोविड वैक्सीनेशन सप्ताह में चार दिन ही आयोजित किया जाएगा। जनवरी माह में इसके लिए 16, 18, 19, 22, 23, 25, 27, 29, 30 व 31 तारीख तय की गई है।
प्रतिदिन सत्र समाप्ति हेतु निर्धारित समय शाम 5 बजे तक यदि बुलाये गये सभी लाभार्थियों का टीकाकरण नहीं हो पाता है तो उस सत्र स्थल पर 5 बजे तक आये सभी लाभार्थियों के टीकाकरण पूर्ण होने के बाद ही सत्र समाप्त किया जाएगा। लाभार्थियों को 28 दिन बाद वैक्सीन की दूसरी डोज दी जाएगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !