Sunday , 7 June 2026
Breaking News

सवाई माधोपुर जिले में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट जारी, जुकाम खांसी के मरीजों की स्क्रीनिंग के निर्देश

प्रदेश भर मे स्वाइन फ्लू के मरीजों की बढती हुई संख्या को देखते हुए चिकित्सा विभाग सतर्क हो गया है।
स्वाइन फ्लू की आशंका को लेकर प्रदेश भर में अलर्ट जारी किया गया है। अस्पतालों में पहुंचनें वाले जुकाम खांसी के मरीजों की की गहनता से स्क्रीनिंग करने के निर्देश भी दिए गए हैं। जिससे स्वाइन फ्लू के मरीजों का तुरंत इलाज किया जा सके।

fear swine flu issue alert district instructions screening patients cold cough hospital doctor admitted treated
प्रदेश में फैले स्वाइन फ्लू के कहर को लेकर चिकित्सा मंत्री कालीचरण सर्राफ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. टी.आर. मीना ने बताया कि वीडियो कांफ्रेंसिंग में मरीजों की स्क्रीनिंग के साथ साथ जागरूकता फैलाने पर जोर दिया गया जिससे स्वाइन फ्लू को और अधिक फैलने से रोका जा सके।
इसके साथ ही संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेकर उन्हें अस्पताल में अलग से भर्ती करने के लिए अलग वाॅर्ड का इंतजाम करने, सैंपल लेकर तुरंत जांच करवाने, दवा की उपलब्धता बनाए रखने और स्कूलों, काॅलेज, कोचिंग संस्थानों, हाॅस्टल की माॅनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए। संदिग्ध और संक्रमित बच्चों की जांच के लिए हाॅस्टल संचालकों को निर्देशित करने के लिए जिले के अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

चिकित्सा कर्मियों का होगा टीकाकरण :
चिकित्सा मंत्री ने मरीजों के सीधे संपर्क में आने वाले डाॅक्टर्स, वार्डों के नर्सिंगकर्मियों और सैंपल लेने वाले लैब टेक्नीशियन का टीकाकरण करने के निर्देश दिए। सीएमएचओ डाॅ. मीना ने बताया कि जिला अस्पताल में पहले से ही स्वाइन फ्लू के लिए वाॅर्ड है व शीघ्र ही अन्य चिकित्सा संस्थानों में स्वाइन फ्लू के रोगियों के लिए अलग से वाॅर्ड की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही मरीजों की स्क्रीनिंग भी बढाई जाएगी। कार्मिकों के टीकाकरण कि लिए पीएमओ को निर्देशित कर दिया गया है। जिले के समस्त चिकित्सा संस्थानों, जिला अस्पताल, उप जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी, सब सेंटर से प्रतिदिन ओपीडी की स्क्रीनिंग की रिपोर्ट ली जाएगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !