Sunday , 7 June 2026
Breaking News

न्यू पेंशन स्कीम रद्द करवाने के लिए अब राष्ट्रीय स्तर पर करेंगे आंदोलन

रेल कर्मचारियों की ज्वलंत समस्या एवं मांग न्यू पेंशन स्कीम को रद्द कर पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाए के मुद्दे को लेकर अब लाल झंडे की यूनियन राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन करने की तैयारी में है। इसके लिए हमने हमारे मंडल एवं जोनल अधिवेशन में प्रस्ताव पारित किया हुआ है। यह बात रविवार को वेस्ट सेंट्रल रेलवे एंप्लाइज यूनियन के महामंत्री कॉमरेड मुकेश गालव ने उत्सव सामुदायिक भवन में ट्रेड यूनियन प्रशिक्षण शिविर के दौरान रेल कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कही है।

Now to agitate at the national level to cancel the new pension scheme
गालव ने कहा कि युवा रेल कर्मचारी हमारे संगठन की जान है हम इनकी समस्याओं के निराकरण के लिए बड़े से बड़ा आंदोलन करने को तैयार हैं। प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित सैकड़ों कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि करोना काल में जहां आमजन गांव में छुपे बैठे थे वहीं यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मैदान में आकर रेल कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए संघर्ष किया साथ में भारतीय रेल का सफलतापूर्वक संचालन करते हुए खाद्य आवश्यक सामग्रियों का एक स्थान से दूसरे स्थान तक परिवहन भी किया। गालव ने कहा हमने भारतीय रेल के निजीकरण के खिलाफ आंदोलन छेड़ा हुआ है। रेल मंत्रालय रेलवे बोर्ड और भारत सरकार को साफ शब्दों में चेतावनी देने का काम हमने कर दिया है कि चाहे कोई भी संघर्ष करना पड़े गाड़ियां खड़ी करनी पड़े, या हड़ताल करनी पड़े ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन और वेस्ट सेंट्रल रेलवे एंप्लाइज यूनियन किसी भी हालत में भारतीय रेल का निजीकरण नहीं होने देगा।
इस अवसर पर यूनियन के मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र मीणा, मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन, मंडल सह सचिव श्रीप्रकाश शर्मा एवं राजू लाल गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि वेस्ट सेंट्रल रेलवे एंप्लाइज यूनियन ने युवा रेल कर्मचारियों को संगठन में बराबर की भागीदारी दी है। हमारे संगठन का मानना है कि युवा रेल कर्मचारी ही नई सोच के साथ इस मजदूर आंदोलन को आगे बढ़ा सकते हैं हम अपने कार्यकर्ताओं को बाकायदा प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षित कर कर्मचारियों की समस्याओं से लड़ने के लिए तैयार करते हैं। इसी क्रम में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !