Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

कलेक्टर ने स्कूल पहुंचकर किया विद्यार्थियों से संवाद

राज्य सरकार के निर्देशों के अनुसार लंबे अंतराल के बाद आज सोमवार को जिले में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यालय खुल गए। विद्यालयों में बालकों को संबलन प्रदान करने तथा एसओपी की पालना के साथ विद्यालयों के संचालन का निरीक्षण करने के लिए जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन, एडीएम सूरज सिंह नेगी, सभी उपखंड अधिकारी विद्यालय पहुंचे।
जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन सुबह 11 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 72 सीढी सवाई माधोपुर पहुंचे। उन्होंने विद्यालय में एसओपी की पालना की जांच की। वहीं विद्यालय की कक्षा 12 एवं 11 के बालक बालिकाओं से संवाद कर लंबे अंतराल के बाद विद्यालय खुलने के संबंध में कैसा महसूस हो रहे है की जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने विद्यालय के बालकों से इस अंतराल में विद्यालय द्वारा करवाए जा रहे ऑनलाइन शिक्षण एवं गृहकार्य के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यार्थियों का गृह कार्य भी देखा। कलेक्टर ने विद्यालय में सेनिटाइजेशन की व्यवस्था, मास्क लगाने तथा अन्य प्रोटोकाॅल की पालना की जांच की। स्कूल आने वाले विद्यार्थियों से अभिभावकों के सहमति पत्र प्राप्त करने की जांच भी की।

Collector reached school and interacted with students in Sawai Madhopur
विद्यालय रिओपन होने के पहले दिन ही कलेक्टर से संवाद कर विद्यार्थी गद्गद् नजर आए। कलेक्टर ने विद्यार्थियों से उनकी रूचि तथा विद्यालय में पहले दिन का अनुभव भी पूछा। विद्यार्थियों ने भी कलेक्टर को अपने बीच पाकर प्रसन्नता व्यक्त की तथा उनके सवालों के जवाब बेबाकी से दिए। कलेक्टर ने विद्यार्थियों से शिक्षण संबंधी सवाल जवाब भी किए, जिनका विद्यार्थियों ने जवाब दिया। कलेक्टर ने बच्चों के शिक्षण का स्तर, विद्यालय की व्यवस्था एवं प्रोटोकाॅल व एसओपी की पालना की सराहना की। प्रधानाचार्य नीरज कुमार भास्कर ने विद्यालय में भामाशाहों द्वारा दिए सहयोग के बारे में बताया।
कलेक्टर ने 11 बजकर 35 मिनट पर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सवाई माधोपुर का भी निरीक्षण किया। यहां बालिकाओं की सृजनात्मकता देखकर कलेक्टर प्रसन्न नजर आए। उन्होंने विद्यालय का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं को जांचा। कलेक्टर ने प्रधानाचार्य नीरू गोयल की एसओपी एवं प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए विद्यालय व्यवस्थाओं की सराहना की। इसी प्रकार उपखंड अधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भी विद्यालयों का निरीक्षण कर संबलन प्रदान किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !