Sunday , 7 June 2026
Breaking News

महिलाओं ने लिंग चयन करने वालों की सूचना देने की ली शपथ

आर.के. संस्थान सवाई माधोपुर द्वारा भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के तत्वाधान में अल्पसंख्यक महिलाओं के मुद्दों पर नेतृत्व विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में नई रोशनी योजना के अंतर्गत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सवाई माधोपुर के आशीष गौतम जिला समन्वयक पीसीपीएनडीटी ने उपस्थित बेटियों व महिलाओं को बेटी अनमोल है, बेटी बचाओ अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के साथ-साथ पीसीपीएनडीटी एक्ट के 1994 के कानूनी प्रावधानों की जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण में पुरुषोत्तम शर्मा, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर आर.के. संस्थान सवाई माधोपुर उपस्थित रहे।

Women take oath to inform gender selectors in Sawai madhopur
आशीष गौतम ने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं, 104, 108 टोल फ्री नम्बर, व्हाटस अप नंबर 9799997795, ईमेल आई डी पीसीपीएनडीटी जयपुर पर लिंग चयन करने वालों या करवाने वालों की पुख्ता सूचना देने पर मुखबिर प्रोत्साहन योजना के तहत कुल ढाई लाख की प्रोत्साहन राशि देने, डिकॉय कार्यवाही के बारे में विस्तार से बताया।
प्रशिक्षण में उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों ने डॉटर आर प्रिशीयस रक्षक बनने, लिंग जांच करने वालों की सूचना देने की शपथ ली।
कार्यक्रम के अंत में आशीष गौतम जिला समन्वयक पीसीपीएनडीटी ने कॉविड 19 वायरस संक्रमण से बचाव का वैक्सीन लगवाए जाने का अपना अनुभव उपस्थित प्रतिभागियों को बताया कि यह वैक्सीन लगवाने में कोई असुविधा नहीं हुई है, मैं स्वयं को पूर्ण स्वस्थ महसूस कर रहा हूं और आज आपके सामने स्वस्थ हूं। यह कोविड-19 वैक्सीन पूर्णतया सुरक्षित है, इससे शरीर में कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता है। आप भी यह टीका जरूर लगवाएं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !