Thursday , 23 April 2026
Breaking News

रणथम्भौर सेविका में हुआ कोविड-19 टीकाकरण

रणथम्भौर सेविका में हुआ कोविड-19 टीकाकरण

निजी चिकित्सालय एपेक्स रणथम्भौर सेविका अस्पताल में कोविड-19 वेक्सीनेशन का शुभारम्भ किया गया। बूथ का प्रथम टीका अभिमन्यु सिंह को लगाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
शहरी क्षेत्र के कोविड-19 वेक्सीनेशन के नोडल अधिकारी शहरी कार्यक्रम प्रबंधक विनोद शर्मा ने बताया की प्रातः 8:30 पर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बजरिया के कोल्ड चैन पोईन्ट से मय जाप्ता वैक्सीनेशन एपेक्स रणथम्भौर सेविका अस्पताल लेकर आऐ व इस दौरान जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन द्वारा निजी चिकित्सालय एपेक्स रणथम्भौर सेविका अस्पताल के कोविड-19 सेन्टर का निरिक्षण किया गया एवं वेक्सीनेशन के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लिया। टीकाकरण कक्ष में वेक्सीनेटर अरविन्द गुप्ता द्वारा टीकाकरण किया गया। निगरानी कक्ष में चिकित्सा अधिकारी डाॅ. हेमन्त शर्मा एईएफआई किट के साथ मौजूद रहे। इस दौरान अभिमन्यु सिंह, आशिष कुमार शर्मा, नासिरउद्दीन व विनोद शर्मा आदि मौजूद रहे।

वीसी के माध्यम से शिक्षकों से किया संवाद

सवाई माधोपुर जिले के अतिरिक्त जिला कलेक्टर सूरज सिंह नेगी व मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सवाई माधोपुर रामकेश मीणा ने एड इंडिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में वीसी के माध्यम से शिक्षकों से संवाद किया।
विद्यालयों के खुलने के पश्चात शिक्षण प्रशिक्षण संचालन कार्य में एसओपी की पालना करने के लिए मौजूद अधिकारियों ने अपने अपने विचार रखे। कोविड-19 के पश्चात विद्यालयों में शैक्षणिक वातावरण निर्माण के लिए गतिविधियों के माध्यम से दोनों अधिकारी शिक्षकों के साथ रूबरू हुए। गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षण करवाने के लिए प्रेरित किया जिससे विद्यार्थी मुख्यधारा से जुड़ कर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता में वृद्धि कर सके। जिससे परीक्षा परिणाम में सुधार हो सके व नई विधाओं के माध्यम से कम समय में विद्यार्थियों को प्रेरित करने की बात कही। सह वार्ताकार पेड इंडिया के उमाकांत शर्मा ने भी शिक्षकों को नवीन गतिविधियों के माध्यम से प्रेरित करने की बात कही।

Covid-19 vaccination in Ranthambore Sevika Hospital Sawai Madhopur

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोविड-19 टीकाकरण

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खण्डार पर कोरोना गाइडलाइन के अनुसार कोविड-19 टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमे सुबह 9 बजे से शाम को 5 बजे तक टीकाकरण किया गया।
वरिष्ठ चिकित्सक अधिकारी एवं स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर रामराज मीणा ने बताया कि शनिवार को सुबह 9 बजे से गाइड लाइन के नियमानुसार कोविड-19 टीकाकरण शिविर का शुभारंभ किया गया है। जिसमें हेल्थ विभाग से संबंधित रजिस्टर्ड नाम सूची के आधार पर 100 कर्मचारियों का टीकाकरण किया जाएगा। कोविड-19 टीकाकरण शिविर में कार्य करने वाला स्टॉप, चिकित्सा अधिकारी एवं प्रभारी डॉ. रामराज मीणा, वेरीफायर शुभम जैन, टीकाकर्ता जितेंद्र शर्मा एवं अर्चना शर्मा, खंडार थाने से सुरक्षा गार्ड हरिशंकर गुर्जर, मोबीलाईजर गीता शर्मा एवं भगवती देवी आदि स्टॉफ कार्यरत रहे हैं। इस दौरान उप जिला कलेक्टर देवी सिंह ने टीकाकरण शिविर का निरीक्षण किया गया।

छात्रों को बांटे मास्क

खण्डार उपखण्ड की ग्राम पंचायत रेडावाद के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों को हरिओम चौधरी निवासी रोड़ावद की ओर से मास्क वितरण किया गया।
इस मौके पर कार्यवाहक संस्था प्रधान शरद प्रकाश ने छात्रों को कोरोना के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर अन्य कार्मिक बृजेश कुमार गुप्ता, जितेंद्र कुमार शर्मा, गजेंद्र शर्मा, नरेंद्र कुमार बैरवा, बृजेश कुमार मेघवाल, मोहम्मद अकरम समस्त कार्मिक एवं गांव के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विष्णु जाट, विरेंदर चौधरी, चेतन जाट, महेश जाट, विष्णु जाट, विकास जांगिड़, चंद्रशेखर बैरवा, भवानी जाट, बुद्धि राम जाट आदि छात्र उपस्थित रहे।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !