दर्ज मुकदमात का 1 आरोपी गिरफ्तार:-
श्रीकिशन पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना सदर गंगापुर सिटी ने दर्ज मुकदमात के आरोपी रामस्वरुप सैनी पुत्र रामनारायण निवासी अग्रवाल कॉलेज के पास जयपुर रोड़ गंगापुर सिटी थाना उदेई मोड़ जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरूद्ध थाना सदर गंगापुर सिटी पर मुकदमा नंबर 293/19 धारा 147, 148, 149, 323, 341, 324, 326, 307 ता.हि. में दर्ज किया गया था।

शांति भंग करने के 7 आरोपी गिरफ्तारः-
श्रीकिशन पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना सदर गंगापुर सिटी ने फैज मोहम्मद पुत्र मकसूद निवासी पठान मौहल्ला उदेई कलां थाना सदर गंगापुर सिटी को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
हुकम सिंह हैड कांस्टेबल थाना बाटौदा ने धनराज पुत्र रामचरण निवासी टापरी थाना मलारना डूंगर, वीर सिंह पुत्र राधेश्याम निवासी टापरी थाना बाटोदा, कान सिंह पुत्र रणधीर निवासी पलासोद थाना बाटोदा, अशोक पुत्र रणधीर निवासी पलासोद थाना बाटोदा,सत्यनारायण पुत्र मूल चंद निवासी कुनकटा, नरेश पुत्र गिर्राज निवासी कुनकटा थाना सदर गंगापुर सिटी को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया