Sunday , 7 June 2026
Breaking News

11वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस हुआ आयोजित

11वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का जिला स्तरीय समारोह जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर राजेन्द्र किशन के मुख्य आतिथ्य में आज सोमवार को महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, साहूनगर में “मतदाता बने सशक्त, सतर्क, सुरक्षित एवं जागरूक” की थीम पर समारोहपूर्वक आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर डाॅ. सूरज सिंह नेगी, एसडीएम कपिल शर्मा, तहसीलदार प्रीति मीणा, सीडीइओ रामकेश मीना सहित अन्य अधिकारीगण, बीएलओ एवं सुपरवाईजर उपस्थित थे।

11th National Voters Day organized in sawai madhopur
कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने उपस्थित लोगों को बताया कि मतदान का महत्व समझें। अपना मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों में जोड़े जाए। इसके लिए बूथ लेवल अधिकारी एवं सुपरवाईजरों को विशेष प्रयास करते हुए जागरूकता के कार्य करने की आवश्यकता है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं को इस संबंध में शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि निर्वाचन में नागरिकों की भागीदारी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से प्रारंभ होती है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सभी श्रेणी के मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा उनमें जागरूकता पैदा करने के लिए कई प्रकार की पहल की गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम डाॅ. सूरज सिंह नेगी ने निर्वाचन आयोग का संदेश पढ़कर सुनाया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईलेक्ट्रोनिक मतदाता पहचान पत्र (ई-ईपिक) का महत्व समझाते हुए कहा कि इससे वोटर कार्ड डिजिटल हो गया। इसे डिजी लाॅकर में भी सेव किया जा सकता है। मोबाइल नंबर सीडिंग कर ई-ईपिक डाउनलोड एवं प्रिंट किया जा सकता है। अब एक क्लिक पर पहचान पत्र उपलब्ध हो सकेगा। प्रथम चरण में 31 जनवरी तक पुनरीक्षण कार्य में मोबाइल नंबर से अपडेट मतदाता ई-ईपिक डाउनलोड कर सकेंगे। इसके बाद 1 फरवरी से आम मतदाता अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर ई-ईपिक डाउनलोड कर सकेंगे।
कार्यक्रम में पांच नव मतदाताओं को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं श्रेष्ठ कार्य करने पर वाले बीएलओ एवं सुपरवाईजर को माला पहनाकर, स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बीएलओ/पर्यवेक्षक रामनिवास मीना, कमलेश गुप्ता, हरिराम मीना, राजेन्द्र जायसवाल, राजेश बाबू शर्मा, विशम्भर दयाल, पांचूलाल मीना, संजय नामा, अजय सैनी, योगेश कुमार, श्योजीराम मीना, सत्येन्द्र नामा, कन्हैया लाल चौधरी, हंसप्रकाश मीना को जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) राजेन्द्र किशन एवं अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !