बीती रात कोटा से देहरादून की ओर जा रही नंदा देवी एक्सप्रेस के नारायणपुर टटवाडा लालपुर उमरी स्टेशन के बीच किलोमीटर 1076 पर अचानक इंजन के सामने ऊंट आकर टकरा गया और ऊट के टुकड़े-टुकड़े हो गए। जिससे ऊंट का मलबा गाड़ी के नीचे आ गया। बड़ी मुश्किल से गाड़ी को धीरे-धीरे आगे सरकाकर सेक्शन क्लियर किया गया।

इस दौरान ऊंट के टकराने से इंजन कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गया। उसकी हेड लाइट फूट गई। इंजन के फेल हो जाने के कारण मालगाड़ी का इंजन काटकर लगाया गया। तब जाकर आधे घंटे उपरांत गाड़ी रवाना हो सकी। इसके बाद क्षतिग्रस्त इंजन को कम स्पीड के साथ गंगापुर लाया गया। मेंटेनेंस स्टाफ द्वारा इंजन का निरीक्षण कर कारखाने में रिपेयरिंग के लिए भेज दिया गया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया