Sunday , 7 June 2026
Breaking News

रविवार को बूथों पर पिलाई जाएगी पोलियो खुराक

पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत वैश्विक पोलियो उन्मूलन के बहत्तर क्रियान्वयन के उद्देश्य से आज शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरावण्डा खुर्द में बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य मित्र मंजू देवी व आलोक कुमार नाथ ने बताया कि आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरावंडा खुर्द में डॉक्टर बाबूलाल मीणा की अध्यक्षता में पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के अंतर्गत वैश्विक पोलियो उन्मूलन हेतु स्वास्थ्य केंद्र से जुड़े हुए समस्त गांवो के स्वास्थ्यकर्मियों की बैठक बुलाई आयोजित की गई। पल्स पोलियो उन्मूलन के लिए 5 वर्ष से कम आयु के समस्त बच्चों को पोलियो समाप्त होने तक हर वर्ष दिसंबर और जनवरी माह में ओरल पोलियो की दो खुराके दी जाती है।

Polio dose will be given at booths on Sunday

डॉ. बाबूलाल मीणा ने बताया कि बायोवैलेट ओरल पोलियो वैक्सीन 31 जनवरी को पोलियो बूथों पर तथा 1 फरवरी को घर-घर जाकर बचे हुए बच्चों को पोलियो दवा पिलाई जाएगी। इसके लिए विभिन्न सरकारी/निजी संस्थानों व समाज सेवकों का सहयोग लिया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक बच्चों को दवा पिलाई जा सकेगी। स्वास्थ्य केंद्र से जुड़े समस्त ग्राम पंचायतों में बूथों के अनुसार और घर-घर जाकर प्रत्येक घर में दवा पिलानी आवश्यक है। जिससे एक भी घर-एक भी बच्चा न छूट पाएं। इस दौरान सर्किल आंगनवाड़ी सुपरवाइजर रजनी मीणा, स्वास्थ्य केंद्र से जुड़े हुए ग्राम पंचायतों के स्वास्थ्य कार्यकर्ता, साहायिका/साथिन/स्वास्थ्य मित्र एवं समाज सेवक जिनमें बहरावंडा खुर्द, मेईकला, दौलतपुरा, अल्लापुर, खंडेवला, पाली, क्यारदा खुर्द और गण्डावर के स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !