Thursday , 23 April 2026
Breaking News

वनकर्मियों से पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को छुड़ा ले गए माफिया

रणथंभौर राष्ट्रीय अभयारण्य की तालड़ा रेंज में वनकर्मियों के द्वारा जब्त अवैध पत्थरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को लाठी डंडो के दम पर छुड़ा कर माफिया ले गए। एएसआई राजबब्बर सिंह ने बताया कि तालड़ा रेंज मे सावंटा बीट प्रभारी विजय सिंह मय स्टाफ के गस्त कर रहे थे। सावंटा वन क्षेत्र के अंदर से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध पत्थरों से आता दिखाई दिया। वनकर्मियों ने अवैध पत्थर से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका और जब्ती की कार्रवाई करने ही वाले थे कि तभी वहां पर सावंटा गांव के कुछ लोग लाठी, डंडे, कुल्हाड़ी एवं पत्थर लेकर आए।

Mafia rescued stone-tractor-trolley from forest workers in khandar Sawai Madhopur

माफियाओं ने वनकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार कर जब्त ट्रैक्टर चालक को और अवैध पत्थरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को छुड़ाने के लिए जान से मारने की धमकियां दे कर राजकार्य में बाधा उत्पन करने लगे। इस दौरान वनकर्मी जैसे ही कार्रवाई करने के लिए ट्रैक्टर के चेसिस नम्बर देखने के लिए आगे बढ़े तो माफियाओं ने वनकर्मियों पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। अवैध पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को वनकर्मियों से छुड़ा कर भाग गए। वनकर्मियों ने अपनी जान बचाई।
फोरस्टगार्डों ने पूरी जानकारी उच्चाधिकारियों को बताकर खण्डार थाने में सावंटा निवासी रूपसिंह गुर्जर, रामजीलाल गुर्जर, रामकिशन गुर्जर, मेघराज गुर्जर व अन्य 10 -15 लोगों के विरूद्व नामजद राजकार्य में बाधा डालने व वनअधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करवाया है।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !