Monday , 9 March 2026
Breaking News

किसान आंदोलन के समर्थन में टैक्सी यूनियन ने निकाली रैली

जनहित में भूप्रेमी परिवार संगठन और जागरूक किसानों द्वारा चलाये जा रहे किसान आंदोलन के तहत आज जीप कार यूनियन सवाई माधोपुर ने कलेक्ट्रेट पर चल रहे धरने में शामिल होकर आंदोलन को समर्थन किया। मुकेश कुमार भूप्रेमी ने बताया कि टैक्सी यूनियन ने अपनी दर्जनों कारों के साथ कलेक्ट्री से मुख्य बाजार में रैली का भी आयोजन किया। कार यूनियन के अध्यक्ष रामवतार चौधरी ने कहा कि कृषि कानून वापस लेने और एमएसपी की गारंटी देने की मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक यूनियन का किसानों को समर्थन और साथ रहेगा।

Taxi union rally in support of farmers movement in Sawai Madhopur
इस मौके पर यूनियन के देशराज गुर्जर, हंसराज गुर्जर, रशीद खान, राजू नायक, लक्ष्मण नाथ योगी, संजय मीणा, बृजेश मीणा, नफीस खान, पंकज कुमार भी शामिल थे। संगठन के प्रेमराज हिन्दवाड़ ने बताया कि सवाई माधोपुर के आंदोलनकारी दिल्ली में सिंघु, टिकरी, गाजीपुर, शाहजहांपुर बॉर्डर पर भी डटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को पिकअप यूनियन भी समर्थन में रैली का आयेाजन करेंगे। साथ ही मंगलवार को रामड़ी, तेंदू, घोड़ासी और दोन्दरी के किसान धरने पर बैठेंगे। सोमवार को दमोह खुर्द, इटावा, खेड़ली, करेला, बिलोपा, चौथ का बरवाड़ा, जोला, क्यावड़, घुड़ासी आदि गांव में आंदोलन से जुड़े रामस्वरूप मीणा, रामसहाय मीना, सीताराम सैनी, बलराम भूप्रेमी, बबलू सांकली, रामकेश आदि शामिल रहे।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on Anadara Gram Panchayat VDO Sirohi News 05 March 26

सिरोही में एसीबी का बड़ा ध*माका, वीडीओ को एक लाख की रि*श्वत लेते दबोचा

सिरोही:  एसीबी (Anti Corruption Bureau) की टीम ने बुधवार को रेवदर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !