Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

बेटियों को बचाना है तो बेटों को समझाना होगा

भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के तत्वाधान में आर.के.संस्थान सवाई माधोपुर द्वारा आयोजित अल्पसंख्यक महिलाओं के मुद्दों पर नेतृत्व विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम में नई रोशनी योजना के अंतर्गत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सवाई माधोपुर के आशिष गौतम जिला समन्वयक पीसीपीएनडीटी ने उपस्थित बेटियों व महिलाओं को बेटी अनमोल है, बेटी बचाओं अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढाओं के साथ साथ पीसीपीएनडीटी एक्ट, 1994 के कानूनी प्रावधानों की जानकारी प्रदान की गई।

Training certificates were distributed to women in Sawai madhopur
प्रशिक्षण में पुरूषोतम शर्मा प्रोग्राम काॅआर्डिनेटर, आर.के.संस्थान, जीनेन्द्र शर्मा पार्षद वार्ड नं. 20 हाॅउसिंग बोर्ड सवाई माधोपुर एवं एडवोकेट अंजनी थारवान उपस्थित रहें। आशिष गौतम जिला समन्वयक (पीसीपीएनडीटी) ने उपस्थित प्रशिक्षणार्थीयों को समाज में बेटीयों को जन्म नहीं देने के कारणों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही कन्या भ्रूण हत्या एव जाचं के कारण बेटीयों के जन्म मे लगातार घट रही है व इनके प्रति अपराधों में बढ़ोतरी भी हो रही है। राज्य व जिले में बेटीयों के जन्म नहीं लिये जाने, लिंग भेदभाव, कन्या भ्रूण जांच एवं हत्या के कारणों व परिणाम के बारें मे विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि बेटियों को बचाना है तो हमें बेटों का समझाना होगा। आशिष गौतम ने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं, 104/108 टोल फ्री नम्बर, व्हाटस ऐप नम्बर 9499997795, ईमेल आईडी पीसीपीएनडीटी जयपुर की जीमेल पर लिंग चयन करने वालों या करवाने वालों की पुख्ता सूचना देने पर मुखबिर प्रोत्साहन योजना के तहत कुल ढाई लाख रूपये की प्रोत्साहन राशि देने, डिकाॅय कार्यवाही के बारे में विस्तार से बताया। जिस पर उपस्थित महिलाओं ने ऐसे काम करने वालों की सूचनाएं जरूर से जरूर देने पर सहमति प्रदान की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किये गये।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !