Sunday , 8 March 2026
Breaking News

सवाई माधोपुर उत्सव की तैयारी बैठक हुई आयोजित

सवाई माधोपुर स्थापना दिवस उत्सव की तैयारियों के संबंध में विचार विमर्श हेतु सोमवार को जिला कलेक्टर के.सी. वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई।
जिला कलेक्टर ने जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण एवं होटल संचालकों की उपस्थित में आयोजित इस बैठक में उत्सव की रूपरेखा तय की। जिसमें यह निर्णय लिया गया कि इस बार दुब्बी बनास नदी बस दुखांतिका के चलते उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा शोभायात्रा का आयोजन नहीं किया जाएगा।

SawaiMadhopur Utsav Meeting District Collector citycouncil Preparation Arrangement Planning Hotels Activities During banas Accidednt Cultural program cancel
पर्यटन के सहायक निदेशक मधुसूदन सिंह ने बताया कि इस बार सवाई माधोपुर उत्सव 19 एवं 20 जनवरी के स्थान पर 18 व 19 जनवरी को मनाया जाएगा। इस बार 18 जनवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक राजबाग में पारम्परिक ग्रामीण खेल, रस्सा कस्सी, नींबू चम्मच दौड़, मटका दौड़ तथा पगड़ी बांधना आदि खेलों का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक पुलिस लाइन में फुटबाल मैच खेले जाएंगे। शाम 6 बजे से हैरिटेज क्वीज इन्दिरा मैदान में आयोजित की जाएगी। इसके पश्चात अलंकरण व कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। इसी प्रकार 19 जनवरी को सुबह 8 बजे से 9 बजे तक योग शिविर का आयोजन इन्दिरा मैदान में किया जायेगा। इसी दिन रणथम्भौर दुर्ग स्थित त्रिनेत्र गणेश मन्दिर में सुबह 9 बजे गणेश जी की महाआरती की जाएगी। सुबह साढ़े 10 बजे नगर परिषद परिसर में महाराजा सवाई माधोसिंह प्रथम की प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित कर श्रद्धांजलि दी जाएगी। सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक राजबाग में महिलाओं के लिए पारम्परिक ग्रामीण खेल आयोजित किये जाएंगे। इसके पश्चात दोपहर डेढ़ बजे उत्सव का समापन हो जाएगा।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर महेन्द्र लोढ़ा, यूआईटी चैयरमैन जगदीश प्रसाद अग्रवाल, नगर परिषद चेयरमैन विमला शर्मा, उपखण्ड अधिकारी लक्ष्मीकान्त कटारा, नगर परिषद आयुक्त सुरेन्द्र सिंह यादव, सहायक निदेशक पर्यटन मधुसूदन सिंह एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं होटल संचालक उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !