खण्डार उपखंड मुख्यालय पर चारों ओर लगे गंदगी के ढ़ेर स्वच्छ भारत अभियान की पोल खोलते नजर आते हैं। मुख्य मार्गों से लेकर कॉलोनियों में भी जगह-जगह पर गंदगी के ढ़ेर लगे हुए हैं।
खंडार उपखंड मुख्यालय पर मुख्य मार्ग, बस स्टैंड, सरकारी ऑफिस बाल विकास योजना कार्यालय के पास भी बड़ी भारी मात्रा में कचरे के ढ़ेर दिखाई देते हैं। खटीक मोहल्ला एवं शुक्ला कॉलोनी की मुख्य मार्ग पर गंदगी का जमावड़ा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्राम पंचायत प्रशासन को कई बार शिकायत करने के बाद भी सफाई नहीं करवाई जा रही है। लोगों ने प्रशासन से उपखण्ड मुख्यालय पर साफ सफाई करवाने की मांग की है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया