स्व. श्री सोहनलाल जी बागोरिया (गोटे वाले) की तृतीय पूण्य स्मृति में जिला मुख्यालय पर शुक्रवार, 12 फरवरी को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सत्येंद्र बागोरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि अग्रसेन सदन, बजरिया सवाई माधोपुर में 12 फरवरी को प्रातः 9 बजे रक्तदान शिविर का आयोजन होगा।

उन्होंने बताया कि रक्तदान शिविर का आयोजन नगर परिषद एओ सीताराम बागोरिया द्वारा तथा रक्तदान जागृति, नो मोर पेन ग्रुप, भारत विकास परिषद एवं जीवन रेखा बल्ड डोनेट सेवा समिति के विशेष सहयोग से किया जा रहा है। सत्येंद्र बागोरिया एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील की है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया