Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जिले की 10 जनता जल योजनाएं जल जीवन मिशन में शामिल

वर्ष 2024 तक प्रत्येक ग्रामीण घर को नल कनेक्शन देकर शुद्ध पेयजल सप्लाई करना है। इसके लिये वर्तमान में चल रही जनता जल योजना समेत अन्य योजनाओं का जल जीवन मिशन में कन्वर्जेंस करना है। इसकी पहली कड़ी में जिले की 10 जनता जल योजनाओं को चुना गया है।

10 Janata Water Plans included in Jal Jeevan Mission in Sawai Madhopur

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने बताया कि गंगापुर सिटी में चौथ का बरवाड़ा में कुस्थला, खंडार में बालेर और बहरावंडा कलां, बौंली में जस्टाना, मित्रपुरा और पीपल्दा, तथा सवाई माधोपुर में खिलचीपुर, सुरवाल और शेरपुर जेजेवाई का चयन किया गया है। अब पीएचईडी के अधिकारी इन गांवों में प्रत्येक घर का सर्वे कर 3 श्रेणियॉं बनाएंगे। प्रथम श्रेणी में उन घरों को शामिल किया गया है जिनमें वैध नल कनेक्शन हैं। दूसरी श्रेणी में अवैध नल कनेक्शन तथा तीसरी श्रेणी में बिना नल कनेक्शन वाले घर हैं। दूसरी और तीसरी श्रेणी के घर के मुखिया के आधार कार्ड और राशन कार्ड की फोटोकॉपी प्राप्त कर इसे पोर्टल पर अपलोड करना है। यह सारा कार्य 10 दिन के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिये गये हैं ताकि समय पर बजट प्राप्त हो तथा अतिरिक्त टंकी, पाइपलाइन सम्बंधी कार्य कर दूसरी और तीसरी श्रेणी के सभी घरों में वैध कनेक्शन दिये जा सकें।
इस मिशन के संचालन के लिये ग्राम स्तर पर ग्राम जल स्वच्छता समिति का गठन होगा जो ग्राम पंचायत स्तरीय पानी समिति के निर्देशन में कार्य करेगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !