जिला पुलिस ने सवाई माधोपुर एवं गंगापुर सिटी में जुआ एवं सट्टे के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
अब्दुल खालिक स.उ.नि. थाना कोतवाली ने धर्मेन्द्र पुत्र आत्माराम सिंधी निवासी सिंधी मोहल्ला शहर सवाई माधोपुर, खेमचन्द पुत्र किशनचन्द सिंधी निवासी सिंधी मोहल्ला शहर सवाई माधोपुर को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियान सार्वजनिक स्थान शहर सवाई माधोपुर में ताश के पत्तों पर पैसों का दाव लगाकर जुआ खेलते हुए पाये गए जिस पर आरोपियों को मय 52 ताश के पत्ते व 1300 रूपये नकद के साथ गिरफ्तार कर धारा 13 आरपीजीओ में थाना कोतवाली पर प्रकरण दर्ज किया गया।
इसी प्रकार बहादुर सिंह हैड कांस्टेबल थाना सदर गंगापुर सिटी ने हेमराज पुत्र श्रीराम निवासी बाढ़ कोटडी थाना सदर गंगापुर सिटी को सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाईवाली करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी को सार्वजनिक स्थान ग्राम तलावडा में सट्टे की खाईवाली करते हुए पाये जाने पर आरोपी को मय सट्टा पर्ची, वाॅलपैन व 1050 रूपये नकद के साथ गिरफ्तार कर धारा 13 आरपीजीओ में थाना सदर गंगापुर सिटी पर प्रकरण दर्ज किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया