Thursday , 23 April 2026
Breaking News

कलेक्टर एवं एसपी ने तारणपुर में सुनी जन समस्याएं, मौके पर ही दिए समाधान के निर्देश

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने आज शुक्रवार को पंचायत समिति मलारना डूंगर के राजीव गांधी सेवा केन्द्र तारणपुर में चौपाल कर जन सुनवाई की। चौपाल में कलेक्टर ने लोगों की समस्याएं सुनी तथा मौके पर ही अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने तारणपुर में चौपाल में जनसुनवाई के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत में समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र देकर उसकी रसीद अवश्य प्राप्त करें।
कलेक्टर ने उपस्थित लोगों से कोरोना एडवाईजरी का पालन करने की बात कही। उन्होंने बताया कि 1 जनवरी 2022 को 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले तथा 45 से 59 वर्ष की आयु के गंभीर रोगियों से ग्रसित लोगों के भी कोविड-19 का टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। इस संबंध में लोगों में किसी प्रकार का भ्रम नहीं होना चाहिए। उन्होंने लोगों से संबंधित पात्रों को टीकाकरण करवाने का आग्रह किया। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभार्थियों से आवास के कार्य पूरा करवाने का आग्रह किया। इसी प्रकार स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण के लिए भी लोगों को प्रेरित किया।
जन सुनवाई के दौरान कलेक्टर ने खाद्यान्न सुरक्षा, पेंशन एवं बेरोजगारी भत्ते जैसी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। उन्होंने लोगों से संवाद कर महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना में कार्य प्राप्त करने, नरेगा जॉब कार्ड बनाने में कोई परेशानी तो नहीं है के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

Collector and SP listened to public problems in Taranpur Sawai madhopur
जनसुनवाई के प्राप्त आवेदनों पर कलेक्टर ने तुरंत संबंधित विभाग के अधिकारियों को यथासंभव मौके पर ही समस्या निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर को खराब हैंडपंप सुधारने की शिकायत पर उन्होंने हैंडपंप मिस्त्री को दो दिवस में सही करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार बिजली के ढीले तार, बिल अधिक आने, ट्रांसफार्मर परओवर लोडिंग, लाइन शिफ्ट करने के परिवादों को निस्तारण के निर्देश बिजली निगम के अधिकारी को दिए। नरेगा के कार्यों की जानकारी भी ली। मानोली में एएनएम लगाने की मांग पर तुरंत अतिरिक्त चार्ज देकर व्यवस्था की। स्कूल खेल मैदान पर अतिक्रमण की शिकायत पर तहसीलदार को कार्यवाही के निर्देश दिए। खाद्य सुरक्षा में नाम जुड़वाने, पीएमएवाई व शौचालय के कार्य पूरे करवाने का आग्रह भी किया। गांव के लिए पेयजल की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। चौपाल में पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने कहा कि सभी लोग आपसी समझ-बूझ तथा सद्भाव के साथ रहे। उन्होंने कहा कि झूठे मुकदमे दर्ज करवाने से बचे। कलेक्टर ने लोगों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रावधानों की जानकारी दी तथा इसके टोल फ्री नंबर 18002095959 पर बीमित फसल में नुकसान पर 72 घंटे में सूचना देने के लिए प्रेरित किया। हैंडपंप का मेंटेनेंस के संबंध में निर्देश दिए। गांव के रास्तों एवं प्रमुख मागों से कचरा हटवाने, परिक्षेत्र को साफ-सुथरा रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पैंशन एवं पालनहार पैंशन योजना के संबंध में सभी पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलवाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। राशन कार्ड में आधार सीडिंग को शत प्रतिशत करने, राशन डीलर्स को नोटिस देने के निर्देश दिए। वन नेशन वन राशन के संबंध में जानकारी दी।
चौपाल में सीईओ जिला परिषद राम स्वरूप चौहान, उपखंड अधिकारी मलारना डूंगर रघुनाथ खटीक, बिजली निगम के अधिशासी अभियंता एसके जैन, संयुक्त निदेशक पशुपालन डॉ. ओमप्रकाश गुप्ता सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !